जनशक्ति विकास परिषद ने चलाया हस्ताक्षर अभियान

मेहगांव जनपद के मुख्य स्वास्थ्य केंद्र मेहगांव में स्त्री प्रसूति रोग विशेषज्ञ और बाल एवं शिशु रोग विशेषज्ञ के नियुक्ति की मांग हेतु सामाजिक संगठन जनशक्ति विकास परिषद ने हस्ताक्षर अभियान चलाया जिसकी शुरुआत नगर के स्वास्थ्य केंद्र से की गई जिसमें वहां उपचार हेतु आए मरीजों एवं अन्य नागरिकों द्वारा हस्ताक्षर कर विशेषज्ञों की नियुक्ति की मांग का समर्थन किया गया इसी दौरान परिषद के अध्यक्ष एडवोकेट शिवम चौधरी ने लोगों को बताया कि परिषद के द्वारा पूर्व में विशेषज्ञ नियुक्ति के संबंध में संबंधित अधिकारी को ज्ञापन सौंपा गया ज्ञापन के पश्चात किसी भी प्रकार की कार्यवाही ना होने पर परिषद द्वारा हस्ताक्षर अभियान चलाया जा रहा है जिसमें परिषद के कार्यकर्ताओं द्वारा गांव गांव जाकर क्षेत्रवासियों से हस्ताक्षर कराए जाएंगे इसी बीच मुख्य रूप में मनीष शर्मा, मनीष शिवहरे, गौरव मेघपुरा ,पंकज सरसेड़ ,विशाल पटसारिया , सोनू गिरी , असलम खान आदि उपस्थित रहे।
गिरजेश पचौरी पत्रकार मेहगांव मोबाइल नंबर 9926264754

More Stories
ग्वालियर-चंबल की पावन धरा, सांतऊ स्थित राजराजेश्वरी शक्तिपीठ शीतला माता मंदिर के पवित्र प्रांगण में भक्ति की अमृत वर्षा होने जा रही है
पोंडी चोंडी गांव में अज्ञात महिला का शव मिलने से सनसनी
ग्वालियर चम्बल क्षेत्र की पावन भूमि सांतऊ शीतला माता मंदिर, में सप्त दिवसीय श्रीमद् भागवत कथा का भव्य आयोजन होने जा रहा है