Chief Editor

Dharmendra Singh

Office address -: hanuman colony gole ka mandir gwalior (m.p.) Production office-:D304, 3rd floor sector 10 noida Delhi Mobile number-: 9806239561, 9425909162

June 2026
M T W T F S S
1234567
891011121314
15161718192021
22232425262728
2930  
June 15, 2026

सच दिखाने की हिम्मत

बुद्ध नाथ चौहान रिपोर्टर

पुलिस अधीक्षक द्वारा टीम को 10 हजार रुपये नगद पुरुस्कार की घोषणा की

लावाघोघरी -: नाबालिक लड़की को बहला फुसलाकर पिछले साल रक्षाबंधन से अपने साथ ले जाकर अपने घर में रख रहा था ।इसी दौरान गर्भवती हो गई थी। अपने इस अनैतिक कृत्य को छुपाने के लिए आरोपी – मिथुन पिता रमेश सकोम ने नाबालिक लड़की का गला घोट कर हत्या कर दी। लाश को जंगल में फेंक दिया।पुलिस थाना लावाघोघरी क्षेत्रांतर्गत सलेया के जंगल में अज्ञात गर्भवती महिला की लाश मिलने से थाना लावाघोघरी में अपराध क्रमांक 105/2023 धारा 302, 201 भादवि का अज्ञात आरोपी के विरुद्ध पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया।प्रकरण की सूचना प्राप्त होते पुलिस अधीक्षक छिंदवाडा विनायक वर्मा के द्वारा घटना की गंभीरता को देखते हुए शीघ्र एवं प्रभारी कार्यवाही हेतु अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक एवं श्रीमान अनुविभागीय अधिकारी पांढुर्णा रोहित लखारे के मार्गदर्शन में थाना प्रभारी लावाघोघरी रमजू उइके को तत्काल अनुसंधान कर अज्ञात मृतिका की शिनाख्तगी एवं घटना का खुलासा करने तथा अज्ञात आरोपी की गिरफ्तारी हेतु आवश्यक दिशा निर्देश दिये गये।अज्ञात मृतिका की पहचान उसके परिजनो ने नाबालिक पुत्री के रुप में की। तथा परिजनों द्वारा मिथुन पिता रमेश सकोम निवासी मांडई माल थाना उमरेठ पर संदेह बताने से संदेही को मुखबिर तंत्र सक्रिय कर पुलिस बल की सहायता से पकड़कर पूछताछ किये जिसने बताया कि उसके घर के पास रहने वाली नाबालिक लड़की को बहला फुसलाकर पिछले साल रक्षाबंधन से अपने साथ ले जाकर अपने घर में रख रहा था ।इसी दौरान गर्भवती हो गई थी। 20 अप्रेल को दोपहर 03.00 बजे करीब अपने दोस्त की मोटर सायकिल पर नाबालिक मृतिका को बिठाकर सलैया के जंगल में ले जाकर साड़ी के पल्लू से गला घोंट कर हत्या कर शव को वहीं फेंककर काम करने नीमढाना बिछुआ तरफ चला गया ।जिसकी तलाश पतासाजी उपरांत आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायालय पेश किया गया। घटना में प्रयुक्त मोटर सायकिल एवं अन्य महत्वपूर्ण भौतिक साक्ष्य जप्त किया गया। आरोपी – मिथुन पिता रमेश सकोम उम्र 20 साल निवासी मांडई माल थाना उमरेठ जिला छिंदवाड को गिरफ़्तार किया गया। इस प्रकरण की सफलता में एसडीओपी रोहित लखारे, निरीक्षक रमजू उइके, कार्य उनि रमेश दुबे, उनि सुंदरलाल पवार, प्र. आर. 144 प्रदीप भारती, कार्य प्र. आर. 708 संदीप बेले, आर. 1051 पंकज भलावी, आर. 732 सागर डहेरिया, आर. 397 सुरेन्द्र रघुवंशी, आर. 1084 संजय सल्लाम की महत्वपूर्ण भूमिका रही । पुलिस अधीक्षक महोदय द्वारा टीम को 10 हजार रुपये नगद पुरुस्कार से पुरुष्कृत करने की घोषणा की गई।