Chief Editor

Dharmendra Singh

Office address -: hanuman colony gole ka mandir gwalior (m.p.) Production office-:D304, 3rd floor sector 10 noida Delhi Mobile number-: 9806239561, 9425909162

April 2026
M T W T F S S
 12345
6789101112
13141516171819
20212223242526
27282930  
April 24, 2026

सच दिखाने की हिम्मत

कटनी शासकीय मेडिकल व इंजिनीरिंग कॉलेज हेतु, आगामी विधानसभा सत्र में ध्यानाकर्षण लगाने की माँग को लेकर कटनी डिवेलपमेंट एसोसिएशन टीम ने पूर्व वित्त मंत्री व जबलपुर के वरिष्ठ विधायक श्री तरुण भनोत जी की मुलाकात

पं संदीप शर्मा रिपोर्टर

कटनी डिवेलपमेंट एसोसिएशन टीम के द्वारा कटनी शासकीय मेडिकल व इंजीनियरिंग कॉलेज की मांग को लेकर कमलनाथ सरकार में वित्त मंत्री रहे, जबलपुर के वरिष्ठ विधायक श्री तरुण भनोत जी से, टीम KDA के सदस्य व कटनी के प्रथम महापौर रहे, श्री विजेंद्र मिश्र जी के माध्यम से मुलाकात की व श्री भनोत जी से मेडिकल कॉलेज निर्माण हेतु मार्गदर्शन लिया गया, व जबलपुर की ओर से, कटनी के विकास हेतु, समर्थन की मांग की गई जिस पर, श्री तरुण भनोत जी ने सभी टीम मेंबर्स की बातें सुनी व कटनी मेडिकल व इंजीनियरिंग कॉलेज की मांग को, बिल्कुल जायज बताया, साथ ही कटनी में कोई भी उच्च शिक्षण संस्थान न होने पर आश्चर्य व्यक्त किया। साथ ही श्री तरुण भनोत जी ने आगामी विधानसभा सत्र में कटनी की जनता की अतिआवश्यक स्वास्थ्य माँग मेडिकल कॉलेज को, भोपाल विधानसभा के आगामी सत्र में उठाने का आश्वासन दिया।
इसके साथ , श्री तरुण भनोत जी ने कटनी की अन्य विकास आवश्यकताओं पर भी जानकारी माँगी गई, ताकि कटनी की मुख्य जनता से मांगों को, घोषणा पत्र में लिखित रूप से शामिल करवाया जा सके, ताकि कटनी का विकास 2023 मे सत्ता परिवर्तन होने के बाद, वापस पटरी पर लाया जा सके और कटनी जिस बुरी तरह से पिछले 20 वर्षों में पिछडकर, विंध्य व महाकौशल क्षेत्र का सबसे पिछड़े जिलों में से एक हो चुका है, जबकि 20 वर्ष पूर्व इस पूरे क्षेत्र में जबलपुर के बाद, हर क्षेत्र (व्यापार, राजस्व , रेल्वे, उद्योग, रोजगार, विकास) क्षेत्र में कटनी द्वतीय स्थान रखने का गौरवशाली इतिहास रखता था, पर आज अंतिम पायदानों पर पहुँच चुका है, इस स्थिति को आगामी सरकार सुधार करेगी, व कटनी का गौरव, कटनी को वापस दिलवाने के कार्य किया जाएगा। साथ ही श्री तरुण भनोत ने तेवरी में स्वीट कॉर्न इंडस्ट्री स्थापना-निर्माण व महाकौशल क्षेत्र में पैदा होने वाले गोंडवाना बम्बू की पैदावार व अंतरराष्ट्रीय निर्यात द्वारा क्षेत्र के किसानों के लाभ जैसे तमाम विषयों पर वृहद व गंभीरता से चर्चा की।
टीम के KDA के बारह सदस्यी प्रतिनिधि मंडल में श्री विजेंद्र मिश्र( राजा भैया), , कृष्णा सागर, कैलाश डोडानी, राकेश बजाज, सागर दीक्षित, शंकर साधवानी, राकेश पाखरानी, नफासत खान नफी, संदीप रजक, रोहित पाण्डेय, मोहित सोंधिया व अध्यक्ष सुयश पुरवार गए थे।