Chief Editor

Dharmendra Singh

Office address -: hanuman colony gole ka mandir gwalior (m.p.) Production office-:D304, 3rd floor sector 10 noida Delhi Mobile number-: 9806239561, 9425909162

April 2026
M T W T F S S
 12345
6789101112
13141516171819
20212223242526
27282930  
April 26, 2026

सच दिखाने की हिम्मत

पं संदीप शर्मा रिपोर्टर

कटनी (4 मई) – कलेक्टर सभागार में गुरुवार को कटनी मुड़वारा विधायक संदीप श्रीप्रसाद जायसवाल, महापौर प्रीति संजीव सूरी की उपस्थिति तथा कलेक्टर अवि प्रसाद की अध्यक्षता में विद्युत विभाग की योजनाओं की समीक्षा बैठक का आयोजन किया गया।
बैठक के दौरान नगर निगम अध्यक्ष मनीष पाठक, जिला पंचायत सदस्य प्रदीप त्रिपाठी, अय गौटिया, पप्पू मिश्रा, अखिलेश पाण्डेय सहित अन्य की भी उपस्थिति रही । विभाग की ओर से अयूब खान, अधीक्षण अभियंता ( संचा- संधा) वृत्त कटनी, कार्यपालन अभियंता, संचा- संधा संभाग, दक्षिण संभाग, शहर संभाग एवं एस. टी. एम-एस. टी. सी संभाग के साथ समस्त मैदानी अधिकारी की मौजूदगी रही।
समीक्षा बैठक में विभागीय योजनाओं की समीक्षा के दौरान माननीय विधायक महोदय द्वारा कटनी शहर में झूलते तारों की समस्या के लिए डी.एम.एफ योजना के अंतर्गत राशि रू. 2 करोड का प्रावधान करने की बात कही गई एवं उक्त राशि से कटनी शहर के सबसे व्यस्त सडक स्टेशन रोड से मिशन चैक तक की सभी सर्विस लाइनों को अंडरग्राउंड करने हेतु पायलट प्रोजेक्ट के रूप में कार्य करने बाबत कहा गया। माननीया महापौर द्वारा घंटाघर में ट्रांसफार्मर एवं लाइनों की शिफ्टिंग की बात कही गई ।
बैठक के दौरान जनप्रतिनिधियों द्वारा अधिक विद्युत देयकों से संबंधित शिकायतों के निराकरण, फेल वितरण ट्रांसफार्मरों को शीघ्र बदलने, तेवरी एवं स्लीमनाबाद क्षेत्र में कृषि फीडर में विद्युत प्रदाय की समयावधि परिवर्तन की मांग की गई। पेपर लेस विद्युत देयक के संबंध में कहा गया कि ग्रामीण क्षेत्र में उपभोक्ताओं को एस.एम.एस के द्वारा देयक प्राप्त नहीं होने के कारण देयक जमा नहीं हो पाते हैं, अतः विद्युत देयक से संबंधित सूची ग्राम पंचायत कार्यालय में चस्पा करने की सलाह दी गई । जल जीवन मिशन से संबंधित विद्युत कनेक्शनों के आवेदनों पर तत्काल कार्यवाही बाबत कहा गया, ताकि समयावधि में योजनाओं को क्रियान्वित किया जा सके ।
बैठक के अंत में अधीक्षण अभियंता द्वारा समस्त जनप्रतिनिधियों एवं आगन्तुको का आभार व्यक्त कर बैठक का समापन किया गया।