राजू देवड़ा रिपोर्टर




मनावर तहसील के ग्राम बोरूद से 1 किलोमीटर दूरी पर अति प्राचीन सोजत हनुमानजी मन्दिर में रात्रि में सुंदरकांड पाठ का आयोजन किया गया। मंदिर को सुंदर सुंदर फूल मालाओं व गुबारों से सजाया गया। दूसरे दिन 5 मई को वैशाख सुदी बुद्ध पूर्णिमा के दिन सुबह से बाबा की पूजा पाठ व चोला चढ़ाकर हवन पंडित श्री राजकुमार पांडे के सानिध्य में किया गया। सोजत हनुमाजी बाबा को तिल्ली के तेल के चूरमे का भोग लगाकर आरती की गई उसके बाद भंडारा चालू किया गया। यहां श्रदालु बडी दूर दूर से मनते पूरी होने पर मान देने आते है। यहां पर सभी भक्तजनों की मनोकामनाए पुरी होती है। यहां श्रद्धालुओं का दिन भर आना जाना लगा रहता है। दोनो समाज के द्वारा परंपरा अनुसार इस दिन 19 किवंटल आटे में 6 किवंटल गुड व 1.5 किवंटल तिल्ली का तेल मिलाकर प्रसाद बनाते है। व बिना तेल से दाल बनाते है। यहां सीरवी समाज व आदिवासी समाज के द्वारा परंपरा अनुसार विशाल भंडारे का आयोजन किया गया। इस अवसर पर गांव के वरिष्ठजनों व समस्त ग्राम वासी उपस्थित थे।
बालीपुर धाम से राजू देवड़ा की खास खबर

More Stories
होली पर्व के पूर्व बडी मात्रा में अवैध लकड़ी की जप्ती
धाकड़ समाज निःशुल्क सामूहिक विवाह समिति बारह गाँव क्षेत्र राजोद की बैठक सम्पन्न हुई ।
चोरो ने शटर के ताले तोड़कर घटना को दिया अंजाम गल्लों में रखे पैसे चुराए*