महेंद्र चौहान रिपोर्टर




आज अलसुबह ही झाबुआ पुलिस अधीक्षक श्री आगम जैन ने अचानक पारा में शराब माफियाओं के विरुद्ध छापामार कार्यवाही कि जिसमें 3 लोगों के खिलाफ प्रकरण पंजीबद्ध किए जाने की सूचना प्राप्त हुई है। जिसमें विजय मालविया बोरी रोड पारा, रणसिंह पिता लक्ष्मण राणापुर रोड पारा एवं यशवंत पिता नाना लाल राठौड़ के विरुद्ध छापामार कार्यवाही करते हुए प्रकरण पंजीबद्ध किए जाने की सूचना मिली है। जिसमें विजय मालविया से 9 बियर माउंट बॉटल , रणसिंह से 2 पेटी माउंट बीयर और यशवंत राठौर से लगभग 89 लीटर शराब जप्त की है, जिसमें 2 पेटी माउंट वियर (बोतल में) गोवा के 66 क्वार्टर, लंदन के 48 क्वार्टर, लंदन प्राइड की 1 पेटी, स्ट्रांग बियर की एक पेटी,RS के 18 क्वार्टर,MD 29 के क्वार्टर, पावर बियर की 2 पेटी (बोतल में), रॉयल सिलेक्ट के 27 क्वार्टर,माउंट कैन 12, हंटर की 11केने जप्त करने की बात हो रही है। स्वयं पुलिस अधीक्षक के अलसुबह पहुंचने से शराब माफियाओं में हड़कंप तो मच गया है किंतु ऐसा प्रतीत होता है कि पुलिस का खौफ सही तरीके से अभी तक शराब माफियाओं में नहीं बैठा है। क्योंकि पारा में लगभग 100 से 200 ऐसी दुकानें हैं जो शासन के द्वारा दिए गए निर्देशों का पालन न करते हुए बेखौफ तरीके से खुले आम शराब बेच रहे है।आज हुई कार्रवाई के बाद आगे लोग शासन के आदेश का कितना पालन करते हुए शराब बेचना बन्द करते है या ऐसे ही लुका छिपी चलती रहेंगी।

More Stories
होली पर्व के पूर्व बडी मात्रा में अवैध लकड़ी की जप्ती
धाकड़ समाज निःशुल्क सामूहिक विवाह समिति बारह गाँव क्षेत्र राजोद की बैठक सम्पन्न हुई ।
चोरो ने शटर के ताले तोड़कर घटना को दिया अंजाम गल्लों में रखे पैसे चुराए*