पं संदीप शर्मा रिपोर्टर




कटनी (5 मई ) कलेक्टर अवि प्रसाद ने शुक्रवार को विकासखंड बहोरीबंद स्थित साइलो सलैया पटोरी एवं कूडन में स्थापित उपार्जन केन्द्र और प्रखर वेयरहाउस गाड़ा के चना,मंसूर एवं सरसों उपार्जन केन्द्र का औचक निरीक्षण किया।
निरीक्षण के दौरान साइलो में भंडारित गेहूं तथा किसानों के द्वारा उपार्जन केंद्र में लाये गये गेहूँ का परीक्षण किया गया।
कलेक्टर श्री प्रसाद ने किसानों से इस वर्ष उपजी कुल फसल के संबंध में चर्चा की जाकर साइलों में खरीदी केंद्र की व्यवस्थाओ के संबंध में जानकारी ली ।जिस पर कृषकों द्वारा व्यवस्थाओं के संबंध में संतोष व्यक्त किया गया।
भ्रमण के दौरान कलेक्टर श्री प्रसाद द्वारा प्रखर वेयर हाउस गाड़ा में स्थापित चना, मसूर एवं सरसों उपार्जन केंद्र का भी निरीक्षण किया गया। कलेक्टर ने अपने समक्ष में चना की गुणवत्ता का परीक्षण कराया गया,। उपार्जित चने की नमी का भी नेफेड के सर्वेयर के माध्यम से मास्चराइजर मीटर से परीक्षण कराया गया। इस दौरान चना में तय मानक के अनुरूप नमी पाई गई।
कलेक्टर श्री प्रसाद को उपार्जन केंद्र प्रभारी द्वारा बताया गया कि अब वर्तमान में प्रखर वेयर हाउस में भंडारण की दृष्टि से कोई भी स्थान रिक्त नहीं है। इस पर कलेक्टर श्री प्रसाद द्वारा उप संचालक कृषि को तत्काल इसे अन्य वेयर हाउस में स्थानांतरित करने के निर्देश दिये गये।
निरीक्षण के दौरान एस डी एम प्रदीप मिश्रा,जिला आपूर्ति अधिकारी बालेंद्र कुमार शुक्ला, तहसीलदार और कनिष्ठ आपूर्ति अधिकारी प्रमोद कुमार मिश्रा, उपसंचालक कृषि मनीष मिश्रा सहित सहकारिता और अन्य विभागीय अधिकारी मौजूद रहे।

More Stories
कटनी में वर्षों से जमे पुलिसकर्मियों पर सवाल! अवैध कमाई और प्रभाव के आरोप, जांच व तबादले की उठी मांग
फर्जी खबर से मचा हड़कंप: लॉकडाउन को लेकर वायरल वीडियो का सच आया सामने
आयुष्मान योजना से नन्हें अबू बकर को मिला नया जीवन,मुंबई में हुई सफल हृदय सर्जरी सीमित आर्थिक स्थिति वाले परिवार के लिए वरदान बनीं आयुष्मान भारत योजना