पं संदीप शर्मा रिपोर्टर


कटनी। एक चोरी के मामले में बड़वारा पुलिस ने शिकायत मिलने के कुछ घंटों में ही चोर को चोरी गए पूरे माल के साथ पकड़ने में सफलता हासिल की है।
इस संबंध में जानकारी देते हुए बड़वारा थाना प्रभारी रश्मि सोनकर ने बताया कि ग्राम भजिया निवासी 25 वर्षीय सचिन पिता राम सुजान काछी ने आज दोपहर खेत में बने कमरे से चोरी होने की शिकायत दर्ज कराई थी।
चोरी की शिकायत मिलने के तत्काल बाद ही बड़वारा के विशेष दस्ते को चोर की तलाश में लगाया गया। विशेष दस्ते ने मामले की तहकीकात करते हुए चोरी के आरोप में ग्राम ददरा टोला भजिया निवासी 22 वर्षीय राजू पिता मिल्कू यादव से संदेह के आधार पर जब पूछताछ की तो उसने चोरी करना स्वीकार कर लिया। आरोपी राजू यादव के पास से चोरी गया लगभग 20 हजार रुपए कीमत का पूरा माल बरामद कर लिया गया है। प्रकरण को सफलतापूर्वक सुलझाने में थाना प्रभारी रश्मि सोनकर के अलावा प्रधान आरक्षक लालजी यादव, नितिन जयसवाल, आरक्षक संतोष यादव, व होमगार्ड सैनिक बृजेश सिंह ने विशेष भूमिका अदा की।

More Stories
कटनी में वर्षों से जमे पुलिसकर्मियों पर सवाल! अवैध कमाई और प्रभाव के आरोप, जांच व तबादले की उठी मांग
फर्जी खबर से मचा हड़कंप: लॉकडाउन को लेकर वायरल वीडियो का सच आया सामने
आयुष्मान योजना से नन्हें अबू बकर को मिला नया जीवन,मुंबई में हुई सफल हृदय सर्जरी सीमित आर्थिक स्थिति वाले परिवार के लिए वरदान बनीं आयुष्मान भारत योजना