
ग्राम पंचायत गोलकोट में भ्रष्टाचार का बड़ा मामला सामने आया है। सरपंच और सचिव पर फर्जीवाड़ा के आरोप हैं। 15/8/2024 को एक बिल पेमेंट हुआ था, जिसमें सरपंच और सचिव द्वारा बिल का पेमेंट ₹10400 की बूंदी का ग्राम पंचायत मैं बिल लगाया गया था सरपंच और सचिव पर बूंदी के नाम ज्यादा राशि पर बिल लगाने का आरोप हैं कई बिल तो ग्राम पंचायत में ऐसे हैं जो कि सिर्फ स्क्रीन किए गए हैं और बिल में कुछ भी साफ नहीं दिख रहा है धुंधला बिल लगाया गया है जिम्मेदार अधिकारियों की अनदेखी के कारण भ्रष्टाचार बढ़ रहा है सचिव सरपंच रोजगार सहायक पर कई बार गंभीर आरोप लगा चुके हैं, लेकिन इन पर अभी तक कोई भी जांच नहीं हुई। अब देखना यही होगा कि अब कार्रवाई होती है या नहीं। सरपंच और सचिव की मिलीभगत से बड़ा घोटाला ग्राम पंचायत गोलकोट में हुआ है। क्या प्रशासन इस मामले में कार्रवाई करेगा और दोषियों के खिलाफ सख्त कदम उठाएगा
खनियाधाना से संवाददाता अजय शर्मा

More Stories
केशवाही रेंजर अंकुर तिवारी की लापरवाही ने ली किसान की जान? हाथियों के नाम पर ‘बजट’ ठिकाने या ग्रामीणों की सुरक्षा?
विद्याधर नगर कार्यशाला में भारी जनसैलाब, उपमुख्यमंत्री दिया कुमारी ने विकास कार्यों का किया शुभारंभ।
2020 में स्वास्थ्य सुरक्षा से 2026 में आर्थिक सुरक्षा: नागरिक कर्तव्य का नया सुरक्षा कवच