पं संदीप शर्मा रिपोर्टर

कटनी जिले के बड़वारा थाना प्रभारी रश्मि सोनकर ने बड़ी कार्यवाही कर पत्रकारों के नाम पर ठगी करने वाले एक गिरोह का पर्दाफाश किया है।
पुलिस अनुविभागीय अधिकारी शालिनी परस्ते ने प्रेस वार्ता कर जानकारी देते हुए बताया।कि बड़वारा थाना क्षेत्र के कांटी ग्राम निवासी प्रेम बाई ने थाने पहुंचकर लिखित शिकायत दी थी कि एक माह पूर्व में बंटी नामदेव,सुमित जयसवाल, नरेश बजाज,मनोज परिहार पत्रकार बन कर मेरे घर आकर गांजे के झूठे केश में फसवाने का धौस दे कर मुझसे दस हजार रुपय ठग लिए थे आज फिर बंटी नामदेव पैसों की मांग कर रहा है।
महिला की शिकायत को गंभीरता से लेते हुए तत्काल बंटी नामदेव को थाने लाकर पूछताछ की गई तो आरोपी ने घटना को स्वीकार कर बताया कि पूर्व मे सुमित जयसवाल,नरेश बजाज,मनोज परिहार के साथ मिलकर महिला से दस हज़ार की ठगी की है। सभी के खिलाफ धारा 384,419,420,34 के तहत मुकदमा दर्ज कर लिया गया है अन्य आरोपियों की तलाश जारी है,

More Stories
*डॉ. पूजा मिश्र की पुस्तकों का विमोचन*
राजोद कन्या हायर सेकेंडरी स्कूल का बोर्ड परीक्षा परिणाम 100% रहा
कटनी स्टेशन पर छापेमारी: स्टालों में एक्सपायरी खाद्य सामग्री मिली, अवैध वेंडरों पर भी उठे सवाल