







7 मई को जबलपुर कांग्रेस पार्टी के आव्हान पर कांग्रेस कार्यालय में की गई बजरंग दल के द्वारा तोड़ फोड़ की विरोध में जबलपुर राज्य सभा सांसद सदस्य माननीय विवेक कृष्ण तन्खा जी एवं अखिल भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस कमेटी के महासचिव माननीय जे.पी अग्रवाल जी के नेतृत्व में शहीद स्मारक गोल बाजार से मौन प्रतिकार यात्रा निकाली गई…
इस यात्रा में भोपाल राजधानी से प्रदेश महिला कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष विभा पटेल जी युवक कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष विक्रांत भूरिया जी एनएसयूआई के प्रदेश अध्यक्ष आशुतोष चौकसे जी एवं पूर्व कैबिनेट मंत्री माननीय लखन घनघोरिया जी पूर्व वित्त मंत्री माननीय तरुण भनोट जी कांग्रेस विधायक माननीय विनय सक्सेना जी कांग्रेस विधायक माननीय संजय यादव जी नगर कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष एवं महापौर माननीय जगत बहादुर अन्नू जी एवं जिला ग्रामीण कांग्रेस अध्यक्ष डॉ नीलेश जैन जी मध्य प्रदेश कांग्रेस कमेटी के जबलपुर प्रभारी माननीय सुनील जैन जी सहप्रभारी विभास जैन जी के साथ जबलपुर के पूर्व विधायक गण वर्तमान विधायक गण के साथ जबलपुर कांग्रेस कमेटी के महामंत्री मनोज नामदेव आरिफ बेग मनोज सेठ मौन प्रतिकार यात्रा का संचालन करते चल रहे थे।
इस यात्रा में शहर कांग्रेस सेवादल महिला कांग्रेस युवक कांग्रेस एनएसयूआई कॉन्ग्रेस समस्त ब्लॉक कांग्रेस बाल कांग्रेस कमेटी पार्टी के पार्षद गण सेक्टर बूथ सहित शहरी एवं ग्रामीण सहित 8 विधानसभा के लगभग 10000 से ऊपर कांग्रेस पार्टी कार्यकर्ता गण हाथों में काली पट्टी बांध कर तिरंगे झंडे लेकर मौन प्रतिकार यात्रा में शामिल थे।
More Stories
आष्टी पोलिस निरीक्षक श्री विशाल काळे निगरानी में ट्रॉफीक पुलिस की लोगसेवा में सुरक्षा की अनोखी पहल
नपा ने प्रारंभ किया हर घर तिरंगा, हर घर स्वच्छता अभियान नपाध्यक्ष प्रतिनिधि रायसिंह मेवाड़ा ने कर्मचारियों को सौंपे झंडे
ग्राम पंचायत गोलकोट में ₹10400 की बूंदी का घोटाला: ग्राम पंचायत गोलकोट में बड़ा खेल