पं संदीप शर्मा रिपोर्टर

बहोरीबंद के पथराड़ी पिपरिया की दुर्गा की हुई थी कुंये मे डूबने से मृत्यु
कटनी (8मई) – कलेक्टर अवि प्रसाद की संवेदनशीलता की वजह से जिले में आकस्मिक दुर्घटना आदि के मामलों में पात्रतानुसार पीड़ित एवं प्रभावित परिजनों को 24 घंटे के भीतर आर्थिक सहायता मुहैया कराई जा रही है। श्री प्रसाद द्वारा सभी अधिकारियों को इस प्रकार के प्रकरणों में मानवीय दृष्टिकोण अपनाते हुए त्वरित सहायता राशि प्रदान करने के निर्देश दिए गये है। बहोरीबंद एसडीएम प्रदीप कुमार मिश्रा ने बताया कि ग्राम पथराड़ी पिपरिया निवासी 8वर्षीय बालिका दुर्गा पिता संतोष साहू की कुंये मे डूबने से मृत्यु हो गई थी। जिस पर कलेक्टर श्री प्रसाद के निर्देश पर मृतक बालिका दुर्गा के परिजनों को राजस्व पुस्तक परिपत्र खंड 6 क्रमांक 4 के तहत 4 लाख रूपये की आर्थिक अनुदान सहायता राशि प्रदान की गई।

More Stories
जनगणना 2027: पर्यवेक्षक एवं प्रगणकों का प्रशिक्षण , द्वितीय बैच का प्रशिक्षण आरम्भ
43 वर्षों की निष्कलंक सेवा के बाद तेजभान सिंह सेवानिवृत्त, जिला कांग्रेस कार्यालय में हुआ सम्मान
जबलपुर रेल मंडल को मिला नया कप्तान, सुंदर सिंह कनेश बने एसपी रेल