महाराष्ट्र राज्य जिला गडचिरोली मार्कंडा ( कंसोबा ) ग्रामपंचायत रोजगार सेवक और सरपंच- सचिव के मनमानी से विकास कार्यो से वंचित…..

हालात यह हैं कि भ्रष्टाचार, मनमानी और लापरवाही खुलेआम चरम पर है, जबकि उच्चा धिकारियों के आदेशों को नजरअंदाज कर मनगढ़ंत, फर्जी और भ्रामक रिपोर्टें तैयार कर अधिकारियों को गुमराह किया जा रहा है। मामला गट ग्रामपंचायत मार्कंडा ( कंसोबा ) – बामनपेठ – आलापल्ली वसाहत गाव का है, जहां मानक व खराब सड़क को नजरअंदाज करने गाव मे गंदगी, नल- जल से वंचित, रोजगार सेवक द्वारा लोगो की मजदुरी ना देना, फेक अकाउंट मे पैसे की हेराफेरी, लोगो के हक्क का पैसा ना देना, अंगणवाडी मे छोटे बच्चो को पोषित आहार ना मिलना सदस्य की कामचोरी विकास काम झूठा दिलासा के गंभीर आरोप सामने आए हैं। हैरानी की बात यह है कि इतना बड़ा प्रकरण उजागर होने के बावजूद अब तक न तो मौके की निष्पक्ष जांच हुई और न ही किसी जिम्मेदार पर कार्रवाई की गई। लोगों का आरोप है कि पूरे मामले में कागजों में खानापूर्ति कर भ्रष्टाचारियों को संरक्षण दिया जा रहा है, जिससे सरकारी संपत्ति को भारी नुकसान पहुंचा है।
सूत्रों के नुसार अशिक्षित लोगो को लालच दिखाकर और कुछ लोगो को असामाजिक लोगो द्वारा दबाव बनाया जा रहा है l जिसके चलते कार्रवाई से बचाया जा रहा है। कार्रवाई शून्य, सवालों के घेरे में प्रशासन अत्यंत गंभीर मामलों ग्रामीनो ने विधायक द्वारा सरपंच- सचिव की मनमानी और कामचोरी मे अब तक कोई ठोस कार्रवाई न होने से स्थानीय प्रशासन और अधिकारियों की कार्यशैली पर गंभीर सवाल उठने लगे हैं। लोगों का कहना है कि यदि समय रहते निष्पक्ष जांच होती तो सच्चाई सामने आ जाती, लेकिन अब तक केवल फाइलों में खेल किया जा रहा है। स्थानीय नागरिकों ने मांग की है कि मौके की स्वतंत्र और निष्पक्ष जांच कराकर दोषीयो के खिलाफ सख्त कार्रवाई करते हुए सरकारी संपत्ति के नुकसान की भरपाई कराई जाए। फिलहाल इस पूरे प्रकरण में पंचायत समिती या जिलाधिकारी महोदय के ओर से कोई आधिकारिक बयान सामने नहीं आया है। आखिर गाव के लोगो को उनका हक्क कब मिलेगा इस उम्मीद मे लोगो कानून की रोशनी का इंतजार कर रहे है l
महेश पांडुरंग शेंडे की रिपोर्ट…..

More Stories
आज राजस्थान पत्रिका के संस्थापक श्रद्धेय कर्पूर चंद्र कुलिश जी की जन्म शताब्दी वर्षगांठ के अवसर पर सिविल लाइंस, जयपुर में आयोजित कार्यक्रम में सहभागिता कर उन्हें सादर श्रद्धांजलि अर्पित की।
महाराष्ट्र राज्य जिला गडचिरोली सत्कारमूर्ती DIG श्री अंकित गोयल के मार्गदर्शन मे कर्तव्यदक्ष पोलीस अधीक्षक श्री निलोत्पल द्वारा आम नागरिकों को साइबर अपराधों के प्रति जागरूक करने के उद्देश्य से विशेष एडवाइजरी जारी की गई……
भगवान श्री झूलेलाल जन्मोत्सव ( चेटीचंड ) के महापर्व पर मॉडल टाउन विनोबा विहार में पंडित जी द्वारा भगवान