वीआईपी पास को बताया फर्जी, आम श्रद्धालु परेशान—रंगनाथ क्षेत्र की भागवत कथा में अव्यवस्थाओं के आरोप
कटनी।
रंगनाथ क्षेत्र में आयोजित श्रीमद्भागवत कथा के दौरान व्यवस्थाओं को लेकर आम श्रद्धालुओं में भारी नाराज़गी देखने को मिल रही है। रंगनाथ सेवा समिति द्वारा जारी किए गए वीआईपी पास को कथित तौर पर फर्जी बताकर प्राइवेट सुरक्षा गार्डों द्वारा श्रद्धालुओं से अभद्र व्यवहार किए जाने के आरोप सामने आए हैं।
स्थानीय नागरिकों का कहना है कि समिति द्वारा दिए गए वैध कार्ड दिखाने के बावजूद उन्हें प्रवेश नहीं दिया गया, जबकि कुछ खास लोगों को बिना रोक-टोक आगे जाने की अनुमति दी जा रही है। सूत्रों के अनुसार, समिति अपने जान-पहचान वालों को प्राथमिकता दे रही है और आम जनता को अनावश्यक रूप से परेशान किया जा रहा है।
कथा स्थल पर तैनात निजी डीआईएस गार्ड्स पर यह भी आरोप है कि वे स्वयं को “पावर मैन” बताकर श्रद्धालुओं से बदसलूकी कर रहे हैं। इस कारण श्रीमद्भागवत कथा जैसे पवित्र आयोजन का माहौल अव्यवस्थाओं से घिरता नजर आ रहा है।
इसके साथ ही, सूत्रों के हवाले से यह चर्चा भी सामने आई है कि कथावाचक पंडित इंद्रेश उपाध्याय जी के कथित रूप से एक सटोरिया के निवास पर ठहरने को लेकर सोशल मीडिया पर पहले भी सवाल उठ रहे हैं। हालांकि इस संबंध में कोई आधिकारिक पुष्टि नहीं की गई है।
आम जनता की मांग है कि रंगनाथ सेवा समिति व्यवस्थाओं में सुधार करे और श्रद्धालुओं के साथ सम्मानजनक व्यवहार सुनिश्चित किया जाए, ताकि कटनी की जनता इस धार्मिक आयोजन का लाभ शांतिपूर्वक उठा सके।

More Stories
सुप्रीम कोर्ट न्यूज़:- हाल ही में एक महत्वपूर्ण घटनाक्रम में माननीय सर्वोच्च न्यायालय के न्यायाधीश न्यायमूर्ति जे. बी. पारदीवाला ने महेंद्र गोयनका से संबंधित एक मामले की सुनवाई से स्वयं को अलग (recuse) कर लिया है। सुनवाई के दौरान न्यायमूर्ति पारदीवाला ने मामले पर असंतोष व्यक्त करते हुए टिप्पणी की, “इस केस में कौन हैं महेंद्र गोयनका,” और इसके पश्चात उन्होंने इस प्रकरण की सुनवाई करने से इंकार कर दिया।
43 वर्षों की निष्कलंक सेवा के बाद तेजभान सिंह सेवानिवृत्त, जिला कांग्रेस कार्यालय में हुआ सम्मान
जबलपुर रेल मंडल को मिला नया कप्तान, सुंदर सिंह कनेश बने एसपी रेल