रेल यात्रियों पर हाथ साफ करने वाला शातिर चोर गिरफ्तार, 6.83 लाख का माल बरामद
कटनी/जबलपुर
रेल इकाई जबलपुर क्षेत्र के अंतर्गत प्लेटफॉर्म, चलती ट्रेनों एवं आउटरों में यात्रियों के साथ हो रही चोरी व लूट की घटनाओं पर अंकुश लगाने के लिए जीआरपी जबलपुर द्वारा लगातार सघन अभियान चलाया जा रहा है। इसी कड़ी में पुलिस अधीक्षक रेल जबलपुर सुश्री शिमाला प्रसाद के निर्देश एवं अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक भावना मरावी तथा उप पुलिस अधीक्षक अंकिता सुल्या के मार्गदर्शन में जीआरपी थाना कटनी की टीम को बड़ी सफलता मिली है।
थाना प्रभारी जीआरपी कटनी निरीक्षक एल.पी. कश्यप के नेतृत्व में गठित टीम ने रेल यात्रियों से चोरी करने वाले आरोपी राज भूमिया उर्फ मंजा (20 वर्ष) निवासी कैलवारा फाटक, छेघरा वार्ड नं. 6, थाना कोतवाली जिला कटनी को गिरफ्तार किया है। आरोपी के कब्जे से सोने के जेवरात एवं विभिन्न कंपनियों के कुल 12 मोबाइल फोन, जिनकी कुल कीमत 6 लाख 83 हजार रुपये है, बरामद किए गए हैं।
बरामद संपत्ति में थाना जीआरपी कटनी के अपराध क्रमांक 72/26 धारा 305(सी), 304(2) बीएनएस के तहत फरियादिया बी. मंजू की 3 तौला सोने की चेन (कीमत लगभग 4 लाख रुपये), अपराध क्रमांक 552/25 में फरियादी अखिलेश सोंधिया का मोबाइल तथा अपराध क्रमांक 103/26 में फरियादी योगेन्द्र सिंह सहित अन्य यात्रियों के चोरी गए मोबाइल शामिल हैं।
इस कार्रवाई में निरीक्षक एल.पी. कश्यप के साथ उप निरीक्षक संजय मांझी, प्रधान आरक्षक शिवेन्द्र सिंह, आरक्षक प्रवीण तिवारी, अभिषेक सिंह, नारायण मिश्रा, घनश्याम दीक्षित, रितेश डिम्हां, धर्मेन्द्र गुप्ता, लोकेन्द्र सिंह, नवीन शुक्ला (थाना माधवनगर), आरपीएफ पोस्ट कटनी से निरीक्षक वीरेन्द्र सिंह, आरक्षक मनीष प्यासी, प्रधान आरक्षक शिवशरण शर्मा तथा सीआईबी से ताराचंद्र गुर्जर एवं संदीप यादव की महत्वपूर्ण भूमिका रही।
जीआरपी की इस कार्रवाई से रेल यात्रियों ने राहत की सांस ली है और पुलिस की सक्रियता की सराहना की जा रही है।

More Stories
किसानों को बड़ी राहत: जुजावल उपार्जन केंद्र अब नृसिंह वेयर हाउस में, स्थानीय स्तर पर होगी खरीदी
कटनी पुलिस में जमे “स्थायी चेहरे” कब हटेंगे? आरक्षक से निरीक्षक तक वर्षों से एक ही थाना-चौकी में तैनाती पर उठे सवाल, क्या SP अभिनय विश्वकर्मा करेंगे बड़ा फेरबदल?
कटनी में कनिष्ठ आपूर्ति अधिकारी पीयूष शुक्ला की संपत्ति पर उठे सवाल जनता बोली — “यदि सब कुछ पारदर्शी है तो निष्पक्ष जांच से डर कैसा?”