देवगांव में पंचायती क्रिकेट टूर्नामेंट का भव्य आगाज़, खिलाड़ियों और ग्रामीणों में दिखा जबरदस्त उत्साह
देवगांव।
ग्राम पंचायत देवगांव में पंचायती क्रिकेट टूर्नामेंट का शानदार शुभारंभ किया गया। टूर्नामेंट का उद्घाटन अध्यक्ष मुकेश यादव द्वारा किया गया। इस अवसर पर क्षेत्र में खेल प्रेमियों और ग्रामीणों में खासा उत्साह देखने को मिला।
टूर्नामेंट में प्रवेश शुल्क 1500 रुपये रखा गया है, जबकि विजेता टीम को 21,000 रुपये एवं उपविजेता टीम को 11,000 रुपये की आकर्षक पुरस्कार राशि दी जाएगी।
टूर्नामेंट के संयोजक मोहित सिंह ने बताया कि प्रतियोगिता को लेकर ग्रामीणों में भारी उत्साह है और बड़ी संख्या में टीमें भाग ले रही हैं। उन्होंने कहा कि इस आयोजन का उद्देश्य युवाओं को खेल के प्रति प्रेरित करना और आपसी भाईचारे को बढ़ावा देना है।
टूर्नामेंट को सफल बनाने में सोनू यादव, नसीम खान, सनथ यादव, मोनू यादव, अरुण यादव, राहुल पटेल, विनोद यादव, विकी बर्मन, डिंडा यादव, दीपक यादव, भोला यादव सनथ यादव सहित समस्त क्रिकेट प्रेमियों का विशेष सहयोग रहा।
उद्घाटन समारोह में शिवकुमार यादव, रामसुजान यादव, काशीराम यादव एवं रॉकी भाई की गरिमामयी उपस्थिति रही। आयोजन स्थल पर खेल प्रेमियों की भारी भीड़ देखने को मिली और पूरे माहौल में उत्सव जैसा माहौल रहा

More Stories
कटनी जीआरपी का बड़ा एक्शन: शातिर मोबाइल चोर गिरोह का भंडाफोड़, 3.20 लाख का माल बरामद
कटनी ब्रेकिंग : वार्ड नंबर 19 में ट्रांसफार्मर को लेकर बवाल, वार्डवासियों ने किया विरोध प्रदर्शन
चुनौतियों को पार कर युवा पत्रकारों को दिशा देने वाले वरिष्ठ पत्रकारों का अभिनंदन कलेक्टर आशीष तिवारी, एसपी अभिनय विश्वकर्मा समेत अन्य अतिथियों ने वरिष्ठ पत्रकारों के योगदान को सराहा यादगार बना वाइस ऑफ मीडिया कटनी का सम्मान समारोह