ईश्वर कृपा परिसर के पास तीन महीने से खड़ी लावारिस टू-व्हीलर, जांच की मांग
कटनी शहर के कोतवाली थाना अंतर्गत स्टेशन चौराहे के पास स्थित ईश्वर कृपा परिसर के नीचे, दारू दुकान के सामने एक लावारिस टू-व्हीलर पिछले करीब तीन महीनों से खड़ी हुई है। यह वाहन रवि टी स्टॉल के सामने खड़ा है, जिससे स्थानीय लोगों में चिंता बनी हुई है।

प्राप्त जानकारी के अनुसार टू-व्हीलर का पंजीयन क्रमांक MP 21 MQ 4239 है। वाहन का आगे का मास्क टूटा हुआ है और अब तक न तो वाहन मालिक का कोई पता चल सका है और न ही कोई व्यक्ति इसे लेने आया है। लंबे समय से एक ही स्थान पर लावारिस हालत में खड़ा यह वाहन सुरक्षा की दृष्टि से भी सवाल खड़े करता है।

स्थानीय नागरिकों का कहना है कि कटनी कोतवाली पुलिस को इस वाहन को अपने कब्जे में लेकर जांच-पड़ताल करनी चाहिए। संभव है कि जांच के दौरान वाहन मालिक से संबंधित कोई महत्वपूर्ण जानकारी सामने आए या किसी अन्य घटना से जुड़ा तथ्य उजागर हो सके।

जनहित को ध्यान में रखते हुए नागरिकों ने प्रशासन से मांग की है कि ऐसे लावारिस वाहनों पर समय रहते कार्रवाई की जाए, ताकि किसी भी प्रकार की अनहोनी से बचा जा सके और शहर में कानून-व्यवस्था बनी रहे

More Stories
किसानों को बड़ी राहत: जुजावल उपार्जन केंद्र अब नृसिंह वेयर हाउस में, स्थानीय स्तर पर होगी खरीदी
कटनी पुलिस में जमे “स्थायी चेहरे” कब हटेंगे? आरक्षक से निरीक्षक तक वर्षों से एक ही थाना-चौकी में तैनाती पर उठे सवाल, क्या SP अभिनय विश्वकर्मा करेंगे बड़ा फेरबदल?
कटनी में कनिष्ठ आपूर्ति अधिकारी पीयूष शुक्ला की संपत्ति पर उठे सवाल जनता बोली — “यदि सब कुछ पारदर्शी है तो निष्पक्ष जांच से डर कैसा?”