जुआरियों पर पुलिस की सख्त कार्रवाई, तीन थाना क्षेत्रों में दबिश
कटनी। जिले में अवैध जुए के खिलाफ पुलिस ने सख्त रुख अपनाते हुए अलग-अलग थाना क्षेत्रों में दबिश देकर कई जुआरियों को रंगे हाथों पकड़ा है। कार्रवाई के दौरान पुलिस ने आरोपियों के पास से हजारों रुपये नकद जब्त किए हैं।
माधवनगर पुलिस ने एडीएम लाइन क्षेत्र में दबिश देकर आशीष वैंजानी, भानू उर्फ भरत कुकरेजा और दीपक पोहानी (सभी निवासी खैबर लाइन) को जुआ खेलते हुए पकड़ा। पुलिस ने इनके कब्जे से 9,850 रुपये नकद जब्त किए।
इसी प्रकार माधवनगर पुलिस ने एक अन्य कार्रवाई में विनीत वाधवानी (निवासी हास्पिटल लाइन), वीरेंद्र नागदेव (खैबर लाइन), रितेश कुमार धामेचा (एडीएम लाइन), राकेश जैसवानी (खैबर लाइन) और जितेन्द्र उर्फ मूला शिवलानी को जुआ खेलते हुए गिरफ्तार किया। इन आरोपियों के पास से 11,250 रुपये जब्त किए गए।
वहीं एनकेजे थाना पुलिस ने गाताखेड़ा क्षेत्र में कार्रवाई करते हुए कमलेश चौधरी, देवानंद कोल, मुलीचंद्र भोऊकोल और उत्तम कोल को जुआ खेलते पकड़ा।
पुलिस ने सभी आरोपियों के खिलाफ जुआ एक्ट के तहत कार्रवाई की है। अधिकारियों का कहना है कि अवैध गतिविधियों पर आगे भी इसी तरह सख्त कार्रवाई जारी रहेगी।

More Stories
कटनी जीआरपी का बड़ा एक्शन: शातिर मोबाइल चोर गिरोह का भंडाफोड़, 3.20 लाख का माल बरामद
कटनी ब्रेकिंग : वार्ड नंबर 19 में ट्रांसफार्मर को लेकर बवाल, वार्डवासियों ने किया विरोध प्रदर्शन
चुनौतियों को पार कर युवा पत्रकारों को दिशा देने वाले वरिष्ठ पत्रकारों का अभिनंदन कलेक्टर आशीष तिवारी, एसपी अभिनय विश्वकर्मा समेत अन्य अतिथियों ने वरिष्ठ पत्रकारों के योगदान को सराहा यादगार बना वाइस ऑफ मीडिया कटनी का सम्मान समारोह