Chief Editor

Dharmendra Singh

Office address -: hanuman colony gole ka mandir gwalior (m.p.) Production office-:D304, 3rd floor sector 10 noida Delhi Mobile number-: 9806239561, 9425909162

May 2026
M T W T F S S
 123
45678910
11121314151617
18192021222324
25262728293031
May 14, 2026

सच दिखाने की हिम्मत

बिलहरी पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 2 किलो गांजा के साथ दो पारधी तस्कर गिरफ्तार
कटनी जिले में मादक पदार्थों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत बिलहरी पुलिस को बड़ी सफलता हाथ लगी है। पुलिस ने 2 किलो अवैध गांजा के साथ दो पारधी तस्करों को गिरफ्तार कर उनके कब्जे से मोटरसाइकिल भी जब्त की है।
पुलिस अधीक्षक अभिनय विश्वकर्मा के निर्देश पर जिले में नशे के कारोबार पर सख्त कार्रवाई की जा रही है। इसी क्रम में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक संतोष डेहरिया एवं नगर पुलिस अधीक्षक श्रीमती नेहा पच्चीसिया के मार्गदर्शन में थाना कुठला प्रभारी निरीक्षक राजेंद्र मिश्रा के नेतृत्व में चौकी प्रभारी बिलहरी उप निरीक्षक सुयश पाण्डेय एवं पुलिस स्टाफ क्षेत्र भ्रमण पर था।

इसी दौरान बिलहरी–चिखला रोड स्थित पहाड़ी के पास सड़क किनारे एक मोटरसाइकिल पर दो युवक संदिग्ध अवस्था में खड़े दिखाई दिए। पुलिस को देखकर दोनों युवक भागने का प्रयास करने लगे, जिन्हें घेराबंदी कर मौके पर ही पकड़ लिया गया। तलाशी के दौरान एक काले-सफेद रंग के पिट्ठू बैग से 2 किलो मादक पदार्थ गांजा बरामद किया गया।
गिरफ्तार आरोपियों ने अपना नाम
कयामत सिंह, पिता मिनश्री लाल बहेलिया (23 वर्ष),
रहमत सिंह उर्फ आर्यन, पिता इलेज सिंह (19 वर्ष),
दोनों निवासी ग्राम कुपना, थाना शाहनगर, जिला पन्ना बताया।
पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से गांजा एवं मोटरसाइकिल क्रमांक MP 35 ML 8148 जब्त कर एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज किया। दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश करने के बाद जेल भेज दिया गया।
सराहनीय भूमिका
इस पूरी कार्रवाई में थाना प्रभारी कुठला निरीक्षक राजेंद्र मिश्रा, चौकी प्रभारी बिलहरी उप निरीक्षक सुयश पाण्डेय, प्रधान आरक्षक धर्मेंद्र यादव, भरत विश्वकर्मा, आरक्षक लव उपाध्याय, संदीप भलावी एवं सैनिक धनेंद्र त्रिपाठी का विशेष योगदान रहा!