Chief Editor

Dharmendra Singh

Office address -: hanuman colony gole ka mandir gwalior (m.p.) Production office-:D304, 3rd floor sector 10 noida Delhi Mobile number-: 9806239561, 9425909162

May 2026
M T W T F S S
 123
45678910
11121314151617
18192021222324
25262728293031
May 12, 2026

सच दिखाने की हिम्मत

विकसित भारत की परिकल्पना को साकार करने में मील का पत्थर बनेगा केंद्रीय बजट : सांसद विष्णुदत्त शर्मा भाजपा जिला कार्यालय में केंद्रीय बजट पर पत्रकार वार्ता आयोजित

विकसित भारत की परिकल्पना को साकार करने में मील का पत्थर बनेगा केंद्रीय बजट : सांसद विष्णुदत्त शर्मा

भाजपा जिला कार्यालय में केंद्रीय बजट पर पत्रकार वार्ता आयोजित

कटनी। भारतीय जनता पार्टी जिला इकाई द्वारा शनिवार 7 फरवरी को जिला भाजपा कार्यालय में केंद्रीय बजट 2026-27 को लेकर पत्रकार वार्ता का आयोजन किया गया। पत्रकार वार्ता को संबोधित करते हुए भाजपा के पूर्व प्रदेशाध्यक्ष एवं खजुराहो-कटनी लोकसभा क्षेत्र के सांसद श्री विष्णुदत्त शर्मा ने केंद्रीय बजट को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के विकसित और आत्मनिर्भर भारत के विजन का सशक्त दस्तावेज बताया।
इस अवसर पर जिला भाजपा अध्यक्ष श्री दीपक टण्डन, विधायक श्री प्रणय पांडे, पूर्व विधायक श्रीमती अलका जैन, पूर्व महापौर श्री शशांक श्रीवास्तव, पूर्व केडीए अध्यक्ष श्री पीताम्बर टोपनानी, पिछड़ा मोर्चा के प्रदेश उपाध्यक्ष श्री सुरेश सोनी एवं जिला महामंत्री श्री मनीष देव मिश्रा सहित पार्टी पदाधिकारी उपस्थित रहे। संचालन जिला मीडिया प्रभारी श्री आशुतोष शुक्ला ने किया।

विकसित भारत की दिशा में दूरदर्शी बजट

सांसद शर्मा ने कहा कि केंद्रीय बजट 2026-27 गरीब, युवा, नारी शक्ति, अन्नदाता, मध्यम वर्ग और उद्यमियों के सशक्तिकरण पर केंद्रित है। यह सर्वस्पर्शी और सर्वसमावेशी बजट ‘रिफॉर्म, परफॉर्म और ट्रांसफॉर्म’ की भावना को दर्शाता है तथा वर्ष 2047 तक विकसित भारत के लक्ष्य की दिशा में मजबूत आधार तैयार करेगा। उन्होंने कहा कि बजट को राजनीति से ऊपर उठकर राष्ट्र निर्माण की दृष्टि से देखना चाहिए। उन्होंने बताया कि देश के कुल कर्ज को जीडीपी के 56 प्रतिशत से घटाकर 50 प्रतिशत तक लाने की योजना है। बजट में 7 हाई-स्पीड कॉरिडोर के निर्माण और 12.2 लाख करोड़ रुपये के कैपिटल एक्सपेंडिचर का प्रावधान किया गया है। साथ ही सेमीकंडक्टर मिशन के लिए निवेश को 22,500 करोड़ से बढ़ाकर 40,000 करोड़ रुपये करने का प्रस्ताव भी रखा गया है।

स्वास्थ्य क्षेत्र में महत्वपूर्ण पहल

सांसद शर्मा ने कहा कि स्वास्थ्य सेवाओं को सुदृढ़ बनाने के लिए कैंसर सहित गंभीर बीमारियों की 17 दवाओं पर कस्टम ड्यूटी शून्य की गई है। एक लाख हेल्थ प्रोफेशनल्स की नियुक्ति, राष्ट्रीय मानसिक स्वास्थ्य संस्थान की स्थापना और हेल्थ टूरिज्म को बढ़ावा देने जैसे कदम उठाए गए हैं। जिला अस्पतालों के उन्नयन और ट्रामा सेंटर की स्थापना से स्वास्थ्य सुविधाओं में उल्लेखनीय सुधार होगा। महिलाओं के लिए प्रत्येक जिले में हॉस्टल, डेढ़ लाख केयर वर्कर्स और पेंशनर्स के लिए सुविधाओं का भी प्रावधान किया गया है।

ग्रामीण अर्थव्यवस्था व दीर्घकालिक विकास पर जोर

सांसद श्री शर्मा ने कहा कि यह बजट भारत को वैश्विक अर्थव्यवस्था में अग्रणी बनाने की दिशा में ठोस कदम है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में देश सही दिशा में तेजी से आगे बढ़ रहा है और यह बजट आगामी 10 से 20 वर्षों की विकास यात्रा तय करने वाला है। उन्होंने इसे “रिफॉर्म एक्सप्रेस” की रफ्तार देने वाला बजट बताते हुए सशक्त भारत की मजबूत नींव का आधार बताया।

युवाओं के लिए रोजगार व कौशल विकास

सांसद श्री शर्मा ने बताया कि 15 हजार माध्यमिक विद्यालयों में कंटेंट क्रिएटर लैब की स्थापना, आईआईएम के सहयोग से 10 हजार टूरिस्ट गाइड तैयार करने और ‘खेलो इंडिया’ के माध्यम से खेलों को बढ़ावा देने जैसी घोषणाएं युवाओं के लिए रोजगार के नए अवसर पैदा करेंगी। उन्होंने कहा कि पूर्ववर्ती सरकारों के बजट जहां लोकलुभावन रहे, वहीं वर्तमान बजट दूरदर्शी और आत्मनिर्भर भारत के संकल्प को साकार करने वाला है।

पत्रकारों के सवालों के जवाब देते हुए उन्होंने कटनी क्षेत्र में रेल सुविधाओं के विस्तार, ग्रेड सेपरेटर, स्टेशनों के विकास और तीसरी रेलवे लाइन से संबंधित योजनाओं की जानकारी भी दी। साथ ही बताया कि 5 लाख से कम आबादी वाले शहरों के विकास की नई योजना से कटनी को भी लाभ मिलेगा। अंत में सांसद श्री शर्मा ने पत्रकारों का आभार व्यक्त किया और सभी से सौजन्य भेंट की।

आशुतोष शुक्ला
जिला मीडिया प्रभारी