बकाया कर वसूली को लेकर नगर निगम का राजस्व अमला हुआ सक्रिय
डोर टू डोर बकायादारों से किया जा रहा संपर्क
कटनी — नगर निगम प्रशासन द्वारा वित्तीय वर्ष की समाप्ति को दृष्टिगत रखते हुए बकाया करों की वसूली हेतु राजस्व अमला पूर्ण रूप से सक्रिय हो गया है। जिसके तहत निगम गठित दल के अधिकारी एवं कर्मचारियों द्वारा शनिवार को अपने अपने क्षेत्रों में डोर-टू-डोर पहुंचकर बकायादार करदाताओं से सीधे संपर्क किया जा रहा है। इस दौरान नागरिकों को बकाया करों की राशि की जानकारी देकर संपत्ति कर, जलकर,दुकान किराया सहित अन्य निगम करों की राशि निगम कोष में जमा करवाई जा रही है।
नागरिकों की सुविधा को ध्यान में रखते हुए अवकाश के दिनों में भी नगर निगम कार्यालय, जोन कार्यालयों सहित सुभाष चौक एवं मंगल नगर में काउंटरों की स्थापना की जाकर नागरिकों को बकाया करों के भुगतान की सुविधा उपलब्ध कराई गई है। उक्त सुविधा का भी नागरिक गण भरपूर लाभ लेकर बकाया करों की राशि जमा करते हुए नगर विकास के सहभागी बन रहे है।
नगर निगम प्रशासन ने नागरिकों से अपील की है कि वे किसी भी प्रकार की कार्रवाई से बचने हेतु अपने बकाया करों का शीघ्र भुगतान सुनिश्चित करें और नगर विकास में सहभागी बनें।

More Stories
नेशनल लोक अदालत तर्ज पर छूट का कल अंतिम दिन, करदाता उठाएं दोहरी राहत का लाभ घर बैठे ऑनलाइन भुगतान की सुविधा भी उपलब्ध
“सेठ का फोन आएगा तभी मिलेगा सिलेंडर!” — गुप्ता गैस एजेंसी पर कालाबाजारी के गंभीर आरोप, वीडियो वायरल
जल कर पर चक्रवृद्धि ब्याज बना विवाद का मुद्दा, समाजसेवी इंद्रा मिश्रा ने कहा— “नगर निगम वसूल रहा गुंडा टैक्स”