कटनी में आज होगा भाजपा युवा मोर्चा जिला अध्यक्ष का चयन, युवाओं की मांग—दाग़दार छवि वाला न बने अध्यक्ष
कटनी।
भारतीय जनता युवा मोर्चा कटनी जिले के नए जिला अध्यक्ष की नियुक्ति आज की जानी है। इस नियुक्ति को लेकर जिले के युवाओं में ज़बरदस्त चर्चा और उत्सुकता बनी हुई है। हर कोई जानना चाहता है कि आखिर कौन होगा भाजपा युवा मोर्चा का नया जिला अध्यक्ष।
कटनी के युवाओं की साफ़ मांग है कि भाजपा युवा मोर्चा प्रदेश अध्यक्ष श्याम टेलर किसी ऐसे युवा नेता को ज़िम्मेदारी सौंपें, जिसकी छवि जिले में स्वच्छ, सकारात्मक और प्रेरणादायक हो।
युवाओं का कहना है कि संगठन का नेतृत्व करने वाला व्यक्ति न सिर्फ़ पार्टी की विचारधारा को मज़बूत करे, बल्कि विकास, रोजगार और जनहित के मुद्दों पर सक्रिय भूमिका निभाए।
सूत्रों के अनुसार कुछ ऐसे नाम भी चर्चा में हैं, जिनकी छवि को लेकर युवाओं में भारी नाराज़गी देखी जा रही है। युवाओं का आरोप है कि ऐसे कुछ चेहरे हैं जिनका नाम जिले से लेकर थानों तक विवादों से जुड़ा रहा है। ऐसे व्यक्तियों को युवा वर्ग किसी भी हालत में भाजपा युवा मोर्चा का जिला अध्यक्ष नहीं देखना चाहता।
युवाओं का स्पष्ट कहना है कि भाजपा को ऐसा जिला अध्यक्ष चुनना चाहिए जो युवाओं को संगठन से जोड़े, उन्हें भाजपा की नीतियों और विकास कार्यों की जानकारी दे, न कि क्षेत्र में अवैध गतिविधियों या गलत प्रवृत्तियों को बढ़ावा दे।
अब सभी की निगाहें भाजपा युवा मोर्चा प्रदेश अध्यक्ष श्याम टेलर के फैसले पर टिकी हैं। देखना दिलचस्प होगा कि क्या युवाओं की यह जनभावना शीर्ष नेतृत्व तक प्रभावी ढंग से पहुँच पाती है या नहीं।
जनहित में जारी — कटनी के युवाओं की आवाज़।

More Stories
कटनी जीआरपी का बड़ा एक्शन: शातिर मोबाइल चोर गिरोह का भंडाफोड़, 3.20 लाख का माल बरामद
कटनी ब्रेकिंग : वार्ड नंबर 19 में ट्रांसफार्मर को लेकर बवाल, वार्डवासियों ने किया विरोध प्रदर्शन
चुनौतियों को पार कर युवा पत्रकारों को दिशा देने वाले वरिष्ठ पत्रकारों का अभिनंदन कलेक्टर आशीष तिवारी, एसपी अभिनय विश्वकर्मा समेत अन्य अतिथियों ने वरिष्ठ पत्रकारों के योगदान को सराहा यादगार बना वाइस ऑफ मीडिया कटनी का सम्मान समारोह