मिशन चौक में दिखा युवा जोश, देवांश आनंद श्रीवास्तव के नेतृत्व ने खींचा ध्यान
कटनी।
भाजपा युवा प्रदेश अध्यक्ष श्याम टेलर के मिशन चौक आगमन पर युवाओं में जबरदस्त उत्साह देखने को मिला। स्वागत कार्यक्रम के दौरान जिस चेहरे ने सबसे अधिक ध्यान आकर्षित किया, वह थे देवांश आनंद श्रीवास्तव। युवाओं की भीड़ में उनका जोश, सक्रियता और नेतृत्व क्षमता साफ नजर आई।
देवांश आनंद श्रीवास्तव को आज की नई युवा पीढ़ी का उभरता हुआ चेहरा माना जा रहा है। सरल स्वभाव, साफ छवि और मिलनसार व्यक्तित्व के कारण वे युवाओं के बीच तेजी से लोकप्रिय हो रहे हैं। उनका व्यवहार और ज़मीनी स्तर पर किया गया कार्य उन्हें अन्य नेताओं से अलग पहचान देता है।
स्थानीय युवाओं का मानना है कि यदि भाजपा युवा प्रदेश अध्यक्ष श्याम टेलर देवांश आनंद श्रीवास्तव को आगे बढ़ने का अवसर देते हैं, तो कटनी जिले को एक मजबूत, ऊर्जावान और समर्पित युवा मोर्चा का नेता मिल सकता है। देवांश न केवल युवाओं की आवाज़ बन सकते हैं, बल्कि संगठन को भी नई दिशा देने की क्षमता रखते हैं।
अब सबकी निगाहें भाजपा नेतृत्व के फैसले पर टिकी हैं। देखना होगा कि पार्टी आने वाले समय में किस युवा चेहरे पर भरोसा जताती है। लेकिन इतना तय है कि मिशन चौक पर दिखा युवा जोश यह संकेत जरूर दे रहा है कि देवांश आनंद श्रीवास्तव भविष्य की राजनीति में एक मजबूत दावेदार बनकर उभर सकते हैं।

More Stories
कटनी में वर्षों से जमे पुलिसकर्मियों पर सवाल! अवैध कमाई और प्रभाव के आरोप, जांच व तबादले की उठी मांग
फर्जी खबर से मचा हड़कंप: लॉकडाउन को लेकर वायरल वीडियो का सच आया सामने
आयुष्मान योजना से नन्हें अबू बकर को मिला नया जीवन,मुंबई में हुई सफल हृदय सर्जरी सीमित आर्थिक स्थिति वाले परिवार के लिए वरदान बनीं आयुष्मान भारत योजना