
भिवानी में अवैध संबंध के चलते एक युवक की हत्या कर दी
गई. पुलिस ने 72 घंटे के अंदर ही मामले का खुलासा करते हुए दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया. पुलिस ने बताया घर में मजदूरी करने आए शख्स से महिला के अवैध संबंध बन गए. फिर प्रेमी के साथ मिलकर महिला ने पति की हत्या कर दी. जब सतीश को अपनी पत्नी के अवैध संबंध के बारे में पता चला तो वह इसका विरोध करने लगा. फिर ज्योति और रोहतास ने सतीश को रास्ते से हटाने का प्लान तैयार किया. 5 मई की रात को रोहतास ने सतीश को शराब पिलाई. फिर उसे अपने ई-रिक्शा में बैठाकर गुजरानी
रोड पर ले गया. जहां उसने अपने पजामे के नाड़े से सतीश का गला घोटकर मौत के घाट उतार दिया.

More Stories
पुरुषोत्तम मास : शिव महापुराण कथा आज से प्रारंभ*
जयस स्थापना दिवस उत्साह के साथ मनाया गया
हिंदी-चीनी भाई-भाई से भारत फर्स्ट: दक्षिण एशिया के बदलते शक्ति संतुलन की कहानी…