मुकेश अम्बे रिपोर्टर




पारित हुआ 4 करोड़ से अधिक का अवार्ड
बड़वानी 13 मई 2023/शनिवार को जिला न्यायालय सहित तहसील न्यायालयों में आयोजित नेशनल लोक अदालत में कुल 2116 प्रकरणों का निराकरण किया गया। इस दौरान कुल 4 करोड़ 72 लाख 8 रुपये का अवार्ड पारित हुआ है। लोक अदालत में निराकृत प्रकरणों से 3021 लोगो को लाभ हुआ।
जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के सचिव एवं न्यायाधीश श्री मानवेंद्र पंवार से प्राप्त जानकारी अनुसार जिला न्यायालय के प्रधान न्यायाधीश श्री आनंद कुमार तिवारी की अध्यक्षता में शनिवार को आयोजित नेशनल लोक अदालत में प्रीलिटिगेशन के 7891 प्रकरण रखे गये थे, जिनमें से 1732 प्रकरणों का निराकरण होकर उनमें 83 लाख 92 हजार 362 रुपये का अवार्ड पारित हुआ है। वही पेडिंग प्रकरण 2060 प्रकरण रखे गये थे, जिनमें से 384 प्रकरणों का निराकरण होकर उनमें 3 करोड़ 88 लाख 7 हजार 646 रुपये का अवार्ड पारित किया गया।

More Stories
ग्वालियर-चंबल की पावन धरा, सांतऊ स्थित राजराजेश्वरी शक्तिपीठ शीतला माता मंदिर के पवित्र प्रांगण में भक्ति की अमृत वर्षा होने जा रही है
पोंडी चोंडी गांव में अज्ञात महिला का शव मिलने से सनसनी
ग्वालियर चम्बल क्षेत्र की पावन भूमि सांतऊ शीतला माता मंदिर, में सप्त दिवसीय श्रीमद् भागवत कथा का भव्य आयोजन होने जा रहा है