बाल किशोर मिश्रा रिपोर्टर



मेन रोड टूटी कभी भी हो सकता है बड़ा हादसा……… करीब 1 साल पहले मेन रोड का एक हिस्सा टूट गया था कल दूसरी साइड का भी हिस्सा टूट गया ना तो अटेर पंचायत ने ध्यान दिया ना ही अधिकारी भी ध्यान नहीं दे रहे हैं जबकि अधिकारियों का भी यहां आना-जाना बना रहता है फिर भी अनदेखा कर के निकल जाते हैं अटेर बाजार के लिए भारी वाहन भी निकलते हैं चार पहिया वाहन दोपहिया वाहनों का तो आना-जाना बना रहता है कोई बड़ा हादसा हो गया तो कौन जिम्मेदार होगा सड़क के बगल में बने मकान मालिक सत्यवीर सिंह का कहना है कि 1 साल पहले सड़क का एक हिस्सा पूरी तरह से टूट गया था और कल दूसरा भी हिस्सा पूरी तरह टूट गया है यहां से बसें भी निकलती है तो डर बना रहता है कि कहीं कोई बड़ा हादसा ना हो जाए यहां पर कोई सुनने वाला भी नहीं है जबकि यहां पर सभी बड़े अधिकारियों का आना-जाना बना रहता है फिर भी इस ओर ध्यान नहीं दे रही क्या यही अटेर का विकास है………………………… ।

More Stories
ग्वालियर-चंबल की पावन धरा, सांतऊ स्थित राजराजेश्वरी शक्तिपीठ शीतला माता मंदिर के पवित्र प्रांगण में भक्ति की अमृत वर्षा होने जा रही है
पोंडी चोंडी गांव में अज्ञात महिला का शव मिलने से सनसनी
ग्वालियर चम्बल क्षेत्र की पावन भूमि सांतऊ शीतला माता मंदिर, में सप्त दिवसीय श्रीमद् भागवत कथा का भव्य आयोजन होने जा रहा है