Chief Editor

Dharmendra Singh

Office address -: hanuman colony gole ka mandir gwalior (m.p.) Production office-:D304, 3rd floor sector 10 noida Delhi Mobile number-: 9806239561, 9425909162

June 2026
M T W T F S S
1234567
891011121314
15161718192021
22232425262728
2930  
June 14, 2026

सच दिखाने की हिम्मत

पं संदीप शर्मा रिपोर्टर

फरीदाबाद हरियाणा की मोनिका ने जीती 16 मई की प्रतियोगिता

कटनी। क्या बच्चे.. क्या बुजुर्ग…सभी पूरे उत्साह के साथ “कटनी को जानें” ऑनलाइन क्विज प्रतियोगिता में भाग ले रहे हैं। कटनी जिले की सीमा से हजारों किलोमीटर दूर दूसरे प्रदेशों में बैठे नागरिक भी ऑनलाइन मोड पर कटनी को जानने उतने ही उत्सुक नजर आ रहे हैं, जितने कटनी के नागरिक। इतना ही नहीं हजारों किलोमीटर दूर बैठे ये प्रतिभागी कटनी के गौरवशाली इतिहास और समृद्ध वर्तमान से सम्बन्धित 10 आसान से सवालों का सही सही जवाब देकर पुरुस्कार राशि भी जीत रहे हैं। जिसका एक और ताजा उदाहरण है फरीदाबाद हरियाणा की मोनिका सिंघल। जिन्होंने 16 मई को आयोजित प्रतियोगिता में प्रथम स्थान हासिल किया है।
राष्ट्रीय चेतना के केंद्र तिलक राष्ट्रीय विद्यालय को करीब से जाना
16 मई को आयोजित इस प्रतियोगिता के दौरान प्रतिभागियों ने राष्ट्रीय चेतना के केंद्र तिलक राष्ट्रीय विद्यालय के बारे में करीब से जाना। स्वतंत्रता आंदोलन दौरान स्वदेशी शिक्षा और चेतना के केंद्र के रूप में स्थापित इस विद्यालय को प्रारंभ करने वाले राष्ट्रीय पितृ पुरुषों और उनके भावों और कृत्यों को समझा। महात्मा गांधी, रविशंकर शुक्ल, शंकर दयाल शर्मा जैसे महापुरुषों द्वारा बिताए गए पलों के साक्षी इस विद्यालय के राष्ट्रीय महत्व के बारे में भी प्रतिभागियों को प्रतियोगिता के माध्यम से ही जानकारी प्राप्त हुई। 17 मई की प्रतियोगिता दौरान प्रतिभागी कटनी के गौरवशाली इतिहास को बयां करती पुष्पावती नगरी बिलहरी और गुप्तकालीन मंदिर से सुशोभित तिगवां के बारे में जानकारी प्राप्त कर 10 बहुविकल्पीय प्रश्नों का उत्तर आज रात 12 बजे तक देकर पुरुस्कार प्राप्त करने की दौड़ में शामिल हो सकेंगे।
ग्रामीण क्षेत्र का दबदबा
कटनी को जानें ऑनलाइन क्विज प्रतियोगिता के 16 मई के परिणाम आज सुबह 11 बजे घोषित किए गए। जिसमें फरीदाबाद हरियाणा की मोनिका सिंघल ने प्रथम स्थान अर्जित किया। इनके अलावा शेष तीनों स्थानों पर ग्रामीण क्षेत्र के प्रतिभागी काबिज हुए। जिनमें ग्राम उमरधा मझौली जिला जबलपुर के अजय सिंह लोधी, ग्राम बम्होरी कटनी की कंचन बैरागी और ग्राम बंधी स्लीमनाबाद की नीलू तिवारी ने क्रमशः द्वितीय, तृतीय और चतुर्थ स्थान प्राप्त किया। सम्पूर्ण देश से भारत का कोई भी नागरिक katni.nic की साइट पर जाकर या प्रतियोगिता से सबंधित क्यूआर कोड को स्कैन कर इस प्रतियोगिता में शामिल हो सकता है।