Chief Editor

Dharmendra Singh

Office address -: hanuman colony gole ka mandir gwalior (m.p.) Production office-:D304, 3rd floor sector 10 noida Delhi Mobile number-: 9806239561, 9425909162

May 2026
M T W T F S S
 123
45678910
11121314151617
18192021222324
25262728293031
May 21, 2026

सच दिखाने की हिम्मत

राहुल राठोड़ रिपोर्टर

सीएमओ पर लगाया सत्ता के दबाव में काम करने का आरोप

15 दिन का दिया अल्टीमेटम अगर नहीं हुआ ट्रांसफर तो किया जाएगा उग्र आंदोलन

सीएमओ कर रही मनमानी अध्यक्ष और उपाध्यक्ष की कोई बात नहीं सुन रही
राजगढ मे आदर्श सडक के निर्माणाधीन नाले के स्टीमेट अनुसार कार्य नही होने एवं सीएमओ द्वारा अपनी मर्जी से स्लेब तोडने से नाराज विधायक ग्रेवाल ने दिया धरना

भाजपा नेताओ के दबाव मे कांग्रेस समर्थित अध्यक्ष, उपाध्यक्ष एवं पार्षदो की नही हो रही सुनवाई
विधायक ग्रेवाल ने मुख्यमंत्री के नाम पर पत्र सौंपकर 15 दिन मे स्थानांतरण की रखी मांग

राजगढ नगर की मुख्य नगर पंचायत अधिकारी देवबाला पिपलोदिया द्वारा नगर के आदर्श सडक पर वार्ड क्रमांक 4 एवं 5 मे डाॅक्टर अनोखीलाल के मकान से फर्शीवाला के मकान तक निर्माणाधीन नाले को बिना स्लेब निर्माण के अपनी मर्जी से खुला रखने के आदेश से असंतुष्ट होकर अध्यक्ष, उपाध्यक्ष एवं पार्षदगणो द्वारा दोपहर 02 बजे के लगभग नगर परिषद् कार्यालय के बाहर धरना दे दिया गया जिसकी जानकारी क्षेत्रीय विधायक प्रताप ग्रेवाल को मिली तो न चाहते हुए भी अपनी बडी माताजी के निधन के बावजूद राजगढ नगर की जनता के हित के लिए विधायक ग्रेवाल भी तुरंत धरना प्रदर्शन स्थल पहुचे और नगर परिषद् अध्यक्ष सवेरा महेश जायसवाल, उपाध्यक्ष दीपक जैन सहित पार्षदगणो एवं नागरिको के साथ धरने पर बैठ गए। विधायक के धरना प्रदर्शन की जानकारी प्रशासन को मिलने पर एसडीएम राहुल चैहान, तहसीलदार दीपाली जाधव, एसडीओपी आशुतोष पटेल, थाना प्रभारी कमलसिंह पंवार भी धरनास्थल पर पहुचे। विधायक प्रताप ग्रेवाल ने कहा कि वार्ड क्रमांक 4 एवं 5 मे डाॅक्टर अनोखीलाल के मकान से फर्शीवाला के मकान तक निर्माणाधीन नाले को बिना स्लेब निर्माण के खुला रखने के आदेश से नगर के नागरिको एवं व्यापारियो मे आक्रोश व्याप्त है यह नाला निर्माण 6 फीट गहरा एवं 3 फीट चैडा है जिसको खुला रखने से प्रतिदिन नागरिको एवं व्यापारियो को परेशानियो का सामना करना पड रहा है क्योकि नाला निर्माण क्षेत्र मे भोजनालय, निजी स्वास्थ्य क्लिनीक, मेडिकल, मंदिर आदि स्थापित है जबकि तकनीकी प्राक्कलन मे प्रत्येक 15 फीट पर चैम्बर रखकर अन्य स्थानो पर स्लेब निर्माण किया जाना उल्लेखित है लेकिन राजगढ मे कांग्रेस की नगर परिषद् होने से भाजपा नेताओ के दबाव मे सीएमओ देवबाला पिपलोदिया द्वारा नगर की जनता को परेशान करने के उद्देश्य से नाले को खुला रखा जा रहा है जो कि उचित नही है सीएमओ द्वारा नवनिर्वाचित अध्यक्ष, उपाध्यक्ष एवं पार्षदो की बात को अनसूना किया जा रहा है। विधायक ग्रेवाल द्वारा प्रदेश के मुख्यमंत्री के नाम पर एसडीएम राहुल चैहान को पत्र लिखकर सीएमओ देवबाला पिपलोदिया की नगर हित विरोधी कार्यप्रणाली से अवगत कराते हुए 15 दिवस मे अन्यत्र स्थान पर स्थानांतरण करने की मांग की है। साथ ही पत्र के माध्यम से सरदारपुर विधानसभा क्षेत्र मे हो रही अवैध वसूली पर भी अंकुश लगाने की मांग की है। इस दौरान जनप्रतिनिधी एवं व्यापारीगण मौजूद रहे।