किरण रांका रिपोर्टर


सोलहवें तीर्थंकर भगवान शांतिनाथ जी के जन्म, तप एवं मोक्ष कल्याणक पर महाभिषेक कर निर्वाण लाडू चढ़ाया
फोटो श्री चंद्रप्रभु दिगंबर जैन मंदिर गंज में शांतिनाथ भगवान की प्रतिमा पर शांतिधारा करते हुए श्रद्धालु जन छाया नवदुनिया
आष्टा। गुरुवार 18 मई ज्येष्ठ कृष्णा चतुर्दशी वीर निर्वाण संवत 2549 को जैन धर्म के सोलहवें तीर्थंकर 1008 भगवान शांतिनाथ जी के तीन अलग-अलग कल्याणक जन्म,तप एवं मोक्ष कल्याणक नगर सहित समूचे क्षेत्र के दिगंबर जैन मंदिरों में बड़े हर्ष और उत्साह के साथ मनाते हुए भगवान शांतिनाथ जी की प्रतिमा को विराजित कर अभिषेक एवं शांति धारा करने के पश्चात निर्वाण लाडू अर्पित किया गया वही भगवान की पूजा अर्चना भी भक्ति भाव के साथ श्रावक -श्राविकाओं द्वारा मंदिरों में की गई।
जैन समाज के श्रावकगणों ने ओम ह्रीं श्रीं क्लीं ऐं अर्हं श्री शांतिनाथ जिनेन्द्राय नमः का जाप करते हुए अपने सोलहवें तीर्थंकर भगवान शांतिनाथ जी का जन्म,तप एवं मोक्ष कल्याणक महोत्सव धूमधाम से मनाया। श्री पार्श्वनाथ दिगंबर जैन दिव्योदय अतिशय तीर्थ क्षेत्र किला मंदिर, श्री चंद्र प्रभु मंदिर गंज, अलीपुर, श्री नेमिनाथ जिनालय नेमिनगर साईं कालोनी तथा शांति नगर स्थित शांतिनाथ चैत्यालय में समाज के श्रावकगणों ने भगवान की प्रतिमा पर अभिषेक,शांतिधारा भक्ति भाव के साथ कर निर्वाण लाडू चढ़ाया एवं आरती की गई।इस अवसर पर काफी संख्या में समाज जन उपस्थित थे।

More Stories
ग्वालियर-चंबल की पावन धरा, सांतऊ स्थित राजराजेश्वरी शक्तिपीठ शीतला माता मंदिर के पवित्र प्रांगण में भक्ति की अमृत वर्षा होने जा रही है
पोंडी चोंडी गांव में अज्ञात महिला का शव मिलने से सनसनी
ग्वालियर चम्बल क्षेत्र की पावन भूमि सांतऊ शीतला माता मंदिर, में सप्त दिवसीय श्रीमद् भागवत कथा का भव्य आयोजन होने जा रहा है