Chief Editor

Dharmendra Singh

Office address -: hanuman colony gole ka mandir gwalior (m.p.) Production office-:D304, 3rd floor sector 10 noida Delhi Mobile number-: 9806239561, 9425909162

May 2026
M T W T F S S
 123
45678910
11121314151617
18192021222324
25262728293031
May 20, 2026

सच दिखाने की हिम्मत

पं संदीप शर्मा रिपोर्टर


विधायक श्री जायसवाल, महापौर, कलेक्‍टर और निगमाध्‍यक्ष की मॉजूदगी में होंगे सम्‍मानित

कटनी, 18 मई, 2023
बरगवॉं स्थित औद्योगिक क्षेत्र के सतनाम पॉलीमर प्‍लास्टिक फैक्‍ट्री में शुक्रवार 12 मई की सुबह धूँ-धूँ करती आग की तपिश, ऊँची उठती लपटों के साथ, दमघोंटू धुयें के बीच अद्भुत साहस, कर्त्‍तव्‍यपरायणता और सूझबूझ का परिचय देकर आग बुझाने वाले 47 अग्निवीरों को शुक्रवार 19 मई को दोपहर 3 बजे कलेक्‍ट्रेट सभाकक्ष में सम्‍मानित किया जायेगा।

आग के भयावह दावानल और विपरीत परिस्थितियों के बीच खुद को जोखिम में डालकर आग को बुझाने के काम में लगे सभी 47 लोगों को सम्‍मानित करने का निर्णय विधायक संदीप जायसवाल, महापौर प्रीति सूरी, कलेक्‍टर अवि प्रसाद और नगर निगम अध्‍यक्ष मनीष पाठक द्वारा संयुक्‍त रूप से लिया गया। सम्‍मान समारोह के दौरान भी सभी लोग मौजूद रहेंगे।

फैक्‍ट्री में आग लगने की सूचना मिलते ही विधायक मुड़वारा श्री जायसवाल और कलेक्‍टर अवि प्रसाद पूरे समय घटनास्‍थल पर मौजूद रहकर आग बुझाने के कार्य की निगरानी करते रहे। महापौर प्रीति सूरी और निगमाध्‍यक्ष मनीष पाठक ने भी मौके पर पहुँचकर मौके का मुआयना किया था।

आग बुझाने के कार्य में पहले नगरनिगम के 5 फायर ब्रिगेड वाहन लगे थे। लेकिन आग की भयावहता के मद्देनजर कलेक्‍टर श्री प्रसाद ने जबलपुर जिले के सिहोरा नगरपालिका की एक फायरब्रिगेड सहित एसीसी कैमोर की दो और ओएफके फैक्‍ट्री, नगर परिषद बरही, विजयराघवगढ़ एवं कैमोर की एक-एक फायर ब्रिगेड वाहन शामिल कर कुल 11 फायर ब्रिगेड वाहनों ने भीषण आग को बुझाने का कार्य किया। इसमें फायर नियंत्रण अधिकारी, फायर इंचार्ज, चालक और फायर मैन सहित 47 कर्मचारियों ने पूरी जीवटता व समर्पण से आग बुझाने का कार्य किया।

विधायक मुड़वारा श्री जायसवाल और कलेक्‍टर श्री प्रसाद ने अग्निवीरों के परिश्रम और हौसले की सराहना की है। फायर कर्मियों के इसी साहस को सम्‍मान देने 19 मई को कलेक्‍ट्रेट में समारोहपूर्वक 47 अग्निवीरों को सम्‍मानित किया जायेगा।

सम्‍मान स्‍वरूप प्रत्‍येक फायर ब्रिगेड कर्मी को 1100 रूपये की पुरस्‍कार राशि, शाल – श्रीफल और प्रशस्ति पत्र प्रदान किया जायेगा।