
जालोर में एक शख्स ने अपने पोते को थप्पड़ मारने का बदला खौफनाक तरीके लिया. बुजुर्ग ने कुल्हाड़ी से सिर काटकर हत्या कर दी और फिर खुद ही थाने जाकर सरेंडर कर दिया. इस घटना के बाद पूरे गांव में हड़कंप मचा हुआ है. पुलिस इस मामले की गंभीरता से जांच कर रही है.
राजस्थान के जालोर से हत्या की खौफनाक वारदात सामने आई. यहां एक दादा ने अपने पोते को थप्पड़ मारने का खौफनाक बदला लिया. बुजुर्ग ने कुल्हाड़ी से वार कर युवक का सिर धड़ से अलग कर दिया. इसके बाद हाथों से उठाकर उसे करीब 150 फीट दूर ले जाकर फेंक दिया. वारदात को अंजाम देने के बाद आरोपी ने गांव से दो किलोमीटर दूर थाने में जाकर सरेंडर कर दिया. इस वारदात के बाद इलाके में
सनसनी फैल गई. यह घटना आहोर थाना क्षेत्र के पादरड़ी गांव में बुधवार शाम को हुई.

More Stories
पुरुषोत्तम मास : शिव महापुराण कथा आज से प्रारंभ*
जयस स्थापना दिवस उत्साह के साथ मनाया गया
हिंदी-चीनी भाई-भाई से भारत फर्स्ट: दक्षिण एशिया के बदलते शक्ति संतुलन की कहानी…