
यूपी के कौशांबी में स्कूल से घर लौट रही 16 साल की
छात्रा से दुषकर्म की खबर सामने आई हैं. ये छात्रा गुरुवार की दोपहर करीब 12.30 बजे स्कूल से छुट्टी होने के बाद घर लौट रही थी, तभी एक बाइक स्वार युवक ने छात्रा को लिफ्ट देकर घर छोड़ने की बात कही. छात्रा उसकी बाइक पर बैठ गई. आरोप है कि आरोपी उसे सुनसान अर्धनिर्मित मकान में ले गया और रेप की वारदात को अंजाम दिया. ये घटना मंझनपुर कोतवाली क्षेत्र की है. दुषकर्म के बाद आरोपी
छात्रा को बदहवास हालत में छोड़कर फरार हो गया. छात्रा किसी तरह अपने घर पहुंची, जिसके बाद उसने परिजनों को आपबीती सुनाई, जिसे सुनकर परिजनों के पैरों के नीचे से जमीन खिसक गई. लड़की की हालत देखते हुए परिजन उसे इलाज के लिए स्थानीय अस्पताल ले गए. जिसके बाद इसकी जानकारी पुलिस को दी गई.

More Stories
पुरुषोत्तम मास : शिव महापुराण कथा आज से प्रारंभ*
जयस स्थापना दिवस उत्साह के साथ मनाया गया
हिंदी-चीनी भाई-भाई से भारत फर्स्ट: दक्षिण एशिया के बदलते शक्ति संतुलन की कहानी…