Chief Editor

Dharmendra Singh

Office address -: hanuman colony gole ka mandir gwalior (m.p.) Production office-:D304, 3rd floor sector 10 noida Delhi Mobile number-: 9806239561, 9425909162

May 2026
M T W T F S S
 123
45678910
11121314151617
18192021222324
25262728293031
May 14, 2026

सच दिखाने की हिम्मत

भारतीय जनता पार्टी, 21 जून को विश्व योग दिवस, मंडल स्तर पर में दो-दो स्थानों पर कार्यक्रम आयोजित कर मनायेगी: श्री सिकरवार

भारतीय जनता पार्टी, 21 जून को विश्व योग दिवस, मंडल स्तर पर में दो-दो स्थानों पर कार्यक्रम आयोजित कर मनायेगी: श्री सिकरवार

*21 जून से 30 जून तक टीकाकरण महा अभियान*

*21 जून को गुना जिले में 20300 से अधिक वैक्सिन एक साथ लगाई जाएगी*

गुना। भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय आह्वान पर 21 जून को योग दिवस पर जिला भाजपा समस्त मंडलों में दो-दो स्थानों पर कार्यक्रम आयोजित करेगी। इस संबंध में भारतीय जनता पार्टी के जिला अध्यक्ष गजेंद्र सिंह सिकरवार ने बताया कि भाजपा के राष्ट्रीय आह्वान पर 21 जून से जुलाई माह तक विभिन्न कार्यक्रम आयोजित करेगी, 21 जून को योग दिवस के अवसर पर गुना जिले के भाजपा के समस्त मंडलों में दो-दो स्थान पर कार्यक्रम आयोजित होंगे। भारतीय जनता पार्टी ने योग दिवस को प्रभावी रूप से सफल बनाने के लिए जिला प्रभारी बनाएं गए है। पार्टी के 21 जून से जुलाई तक आयोजित होने वाले विभिन्न कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए श्री सिकरवार ने कार्यकर्ताओं से कहा कि भारतीय जनता पार्टी के समस्त कार्यक्रमों को कोविड-19 बेसिक महामारी को ध्यान में रखकर शासन की गाइड लाइन का शत-प्रतिशत पालन करते हुए, कार्यक्रमों को सफल बनाने के लिए कार्य करें, उन्होंने कहा कि कोरोना से बचाव के लिए टीकाकरण अभियान को शत प्रतिशत प्रभावी रूप से सफल बनाने के लिए पार्टी कार्यकर्ता जन जागरण अभियान चलाकर टीकाकरण अभियान को प्रभावी रूप से सफल बनाएं।
जिला टीकाकरण प्रभारी विकास जैन नखराली ने मीडिया के माध्यम से बताया कि सेवा ही संगठन दो के तहत भारतीय जनता पार्टी बूथ स्तर पर टीकाकरण अभियान चलाकर मेरा बूथ टीकाकरण युक्त का अभियान चलाकर शत प्रतिशत प्रभावी रूप से सफल बनाने के लिए कार्य करेगा।इसी के तहत अंतरराष्ट्रीय योग दिवस 21 जून से टीकाकरण महा अभियान चलाया जा रहा है जो 30 जून तक वगैर कोई पूर्व रजिस्ट्रेशन के साथ चलाया जाएगा।। 21 जून को गुना जिले में 132 टीकाकरण केंद्र बनाएं गए है । जिसमे जिले वासियों को 20300 से अधिक वैक्सिन एक साथ लगाई जाएगी । टीकाकरण महाअभियान को सफल बनाने भाजपा संगठन द्वारा प्रत्येक टीकाकरण केंद्र पर भाजपा नेताओं की उपस्थिति के साथ प्रदेश के मंत्री ,विधायक, जिला अध्यक्ष, जनप्रतिनिधियों सहित जिले के सभी बरिष्ठ नेताओं को जिम्मेदारी सोंम्पी गई है। सभी बरिष्ठ नेतागण व कार्यकर्ताओं द्वारा वेक्सिननेस सेंटरो पर हेल्पडेस्क सेंटर पर पूरे समय बैठकर टीका लगवाने बालों का सहयोग कर सेवाकार्य करेंगे।
जिला अध्यक्ष श्री सिकरवार ने जिलेवासियों से आग्रह करते हुए कहा ही कि स्वयं वेक्सिननेस लगवाएं एवं अपने मित्रों व परिजनों को वेक्सिननेस के लिए प्रेरित करें ओर वेक्सिननेस महाअभियान को सफल बनाए।

गुना से मोहन शर्मा की रिपोर्ट