Chief Editor

Dharmendra Singh

Office address -: hanuman colony gole ka mandir gwalior (m.p.) Production office-:D304, 3rd floor sector 10 noida Delhi Mobile number-: 9806239561, 9425909162

May 2026
M T W T F S S
 123
45678910
11121314151617
18192021222324
25262728293031
May 16, 2026

सच दिखाने की हिम्मत

कोविड 19 वायरस की तीसरी लहर की आशंका अस्पताल में फैली अव्यवस्थाओं को विधायक ने खुद कराया दुरूस्त अधिकारियों से कहा तुम्हारे बसका कुछ नहीं।


कोरोनावायरस की तीसरी लहर आने की अशंका विधायक ने स्वयं अस्पताल पहुंच कर लिया स्वास्थ्य सुविधाओं का जायजा खुद के कारीगर बुलाकर दुरुस्त कराए अस्पताल में बंद पड़े उपकरण।

ग्वालियर कोविड-19 कोरोना वायरस की तीसरी लहर की आशंका को देखते हुए तैयारियों का जायजा लेने के लिए ग्वालियर दक्षिण विधानसभा से कांग्रेस विधायक प्रवीण पाठक आज सुबह 11:30 बजे कमलाराजा अस्पताल पहुंचें जहाँ स्वयं बाहर से प्राइवेट ठेकेदार लेकर विधायक पाठक ने कमलाराजा अस्पताल में बंद पड़े उपकरणों को ठीक करवाया औऱ अधिकारियों को नसीहत दी है।

अस्पताल में फैली अव्यवस्थाओं को विभाग के अधिकारी दो महीने से एक दूसरे पर डाल रहे थे आईसीयू की दर्दनाक हालत देख कर विधायक प्रवीण पाठक ने स्वयं आई॰सी॰यू॰ में सभी ए॰सी॰ ठीक करवाने का फ़ैसला लिया और मेकेनिक बुला कर मोके पर खड़े रह कर काम करवाया है, वही पर विधायक ने मौक़े पर मौजूद अधिकारियों को भी नसीहत दी है विधायक पाठक ने विभाग के अधिकारियों से कहा है कि आपके बस का कुछ नहीं है।

वहीं पर सुबह 11:30 बजे से लेकर अभी रात्रि 08:55 खबर लिखे जाने तक विधायक प्रवीण पाठक कमलाराजा अस्पताल में ही डटे हुए हैं,सुबह 11:30 से अब तक 08:55 तक अस्पताल में डटे विधायक का कहना है की उनकी जिद है जब तक पीआईसीयू के सभी एसी ठीक नहीं हो जाते, मासूम बच्चों को राहत नही मिल जाती तब तक वह अस्पताल से नहीं उठेंगे यह विधायक की जिद है,आपको बता दें ग्वालियर दक्षिण विधानसभा से कांग्रेस विधायक प्रवीण पाठक ने पूरे कोरोना कॉल में आम जन के बीच रहकर मदद की थी,जिसके चलते विधायक प्रवीण पाठक खुद भी कोरोनावायरस से संक्रमित हो गए थे, विधायक पाठक को आम जन के हक़ की लड़ाई लड़ने के लिए जाना जाता है, समय-समय पर जनता की सुविधाओं से जुड़ीं बुनियादी चीजों की लड़ाई लड़ते विधायक खूब देखें भी जाते हैं।