Chief Editor

Dharmendra Singh

Office address -: hanuman colony gole ka mandir gwalior (m.p.) Production office-:D304, 3rd floor sector 10 noida Delhi Mobile number-: 9806239561, 9425909162

April 2026
M T W T F S S
 12345
6789101112
13141516171819
20212223242526
27282930  
April 1, 2026

सच दिखाने की हिम्मत

मध्यप्रदेश के डबरा रेलवे स्टेशन से शुरू हुआ तीसरी रेल लाइन पर इंजन ट्रायल। झांसी- धौलपुर के बीच तीसरी रेल लाइन का काम इंजन ट्रायल डबरा से शुरू।

झांसी-धौलपुर के बीच तीसरी रेल लाइन का काम युद्ध स्तर पर संचालित किया जा रहा है इसके परिणाम स्वरूप डबरा-आनंतपेठ रेल खंड के बीच आज बुधवार दोपहर को 10 किमी/ प्रति घंटा की रफ्तार से तीसरी रेल लाइन पर इंजन ट्रायल शुरू किया गया है, जो पूरी तरह से सफल रहा है।बताया जा रहा है कि झांसी से धौलपुर के बीच तीसरी रेल लाइन का कार्य लगभग 90 फ़ीसदी पूर्ण हो चुका है तीसरी लाइन कंप्लीट होने के बाद ट्रेनों के आवागमन में काफी सहूलियत मिलेगी और ट्रेनों के टाइम टेबल में भी काफी अच्छा सुधार होगा।

ईंजन ट्रायल के मौके पर विशेष रुप से आर बी सिंह जीएम /केपीटीएल इंफ्रा, शोभाराम मिश्रा एसएसई पी-वे/डबरा, मनोज कुमार सिंह डिप्टी मैनेजर डबरा आरवीएनएल मौजूद रहे।

गौरतलब है कि भारतीय रेलवे द्वारा मथुरा से झांसी और झांसी से बीना के बीच 426 किमी में 5680 करोड़ रुपये से तीसरी रेलवे लाइन बिछाने का कार्य चल रहा है। झांसी मंडल में मथुरा और झांसी के बीच तीन रेल खंडों में काम किया जा रहा है। रेल विकास निगम लिमिटेड ने काम की रफ्तार तेज कर दी है। निगम ने आंतरी से डबरा तक 19.456 किमी में पटरी बिछाने का काम 100 फीसदी पूरा कर लिया जिसमें आज डबरा अनंत पेठ रेलवे स्टेशन के बीच 10 किलोमीटर का इंजन ट्रायल शुरू किया गया जो सफलता पूर्ण रहा है। अनतपेट-आंतरी रेलखंड का इंजन ट्रायल 22 मई 2021 को किया जा चुका है।

रेलवे के अधिकारियों के मुताबिक इस साल तक 200 किमी रेल मार्ग मंडल में तैयार करने का लक्ष्य है। तीसरी लाइन का काम पूरा होने के बाद ट्रेनों की लेटलतीफी कम होगी। साथ ही मालगाड़ियों के लिए नया कॉरिडोर बन जाएगा।