Chief Editor

Dharmendra Singh

Office address -: hanuman colony gole ka mandir gwalior (m.p.) Production office-:D304, 3rd floor sector 10 noida Delhi Mobile number-: 9806239561, 9425909162

April 2026
M T W T F S S
 12345
6789101112
13141516171819
20212223242526
27282930  
April 4, 2026

सच दिखाने की हिम्मत

दुनिया में सबसे बड़ा रिश्ता भाई-बहन का होता है. बहन अपने भाई के लिए भगवान से भी लड़ जाती है और वहीं भाई अपनी बहन की रक्षा करने के लिए किसी हद तक भी चले जाता है. हम यह भी कह सकते हैं कि भाई बहन दो शरीर और एक जान भी है जीते जी इस रिश्ते में एक बहुत ही बड़ा प्रेम स्नेह देखने को मिलता है, पर भीलवाड़ा जिले में एक ऐसी घटना सामने आई है जिसमें बहन की मृत्यु के बाद उसके भाई ने ही उसकी बहन की जलती चिता पर छलांग लगा दी. छलांग लगाते ही श्मशान में सारे लोग दौड़े और भाई को बहन की जलती चिता से बाहर निकाला और जिला अस्पताल में भर्ती करवाया गया है फिलहाल भाई की हालत नाजुक बताई जा रही है.

भीलवाड़ा जिले में हुई एक ऐसी घटना की जहां चचेरी बहन की मौत के बाद भाई इतना शौक सतत और दुखी था कि उसके भाई ने श्मशान में जल रही उसकी चिता में छलांग लगा ली. दरअसल बागोर थाना क्षेत्र में स्थित मांकियास गांव के श्मशान में बहन की चिता जल रही थी इस दौरान उसी के भाई सुखदेव भील ने जलती हुई चिता में छलांग लगा ली. जिसके बाद आनन-फानन में वहां मौजूद परिजनों ने सुखदेव को मशक्कत करके बाहर निकाला जिसके बाद उसे जिला चिकित्सालय में भर्ती करवाया है. वही जिला चिकित्सालय में डॉक्टरों ने उसका इलाज शुरू कर दिया है और सुखदेव शत प्रतिशत जल चुका है जिसकी स्थिति गंभीर बताई जा रही है.

शमशान में मौजूद परिजन हीरा लाल भील ने कहा कि मांकियास निवासी सुखदेव के काका की बेटी,उसकी चचेरी बहन की मौत हो गई थी. जिसके बाद स्थानीय मोक्षधाम में मीना का अंतिम संस्कार किया जा रहा था सभी परिवार के लोग वहीं मौजूद थे सुखदेव अपनी बहन की मौत के चलते काफी परेशान और दुखी था जिसके चलते अचानक सुखदेव भील ने बहन की जलती हुई चिता में छलांग लगा दी. जिसके बाद वहां मौजूद परिजनों ने उसे चिता से बाहर निकाला और जिला अस्पताल में भर्ती करवाया है वही अभी उसकी हालत गंभीर बनी हुई है जिसका इलाज जिला अस्पताल में किया जा रहा है.