Chief Editor

Dharmendra Singh

Office address -: hanuman colony gole ka mandir gwalior (m.p.) Production office-:D304, 3rd floor sector 10 noida Delhi Mobile number-: 9806239561, 9425909162

April 2026
M T W T F S S
 12345
6789101112
13141516171819
20212223242526
27282930  
April 4, 2026

सच दिखाने की हिम्मत

*थाना पनागर को मिली बड़ी कामयाबी 24घंटे में चोरी गई ट्राली एवं चोरी में प्रयुक्त होने वाला ट्रैक्टर मोटरसाइकिल सहित शातिर चोरों को अलग-अलग चोरी में 4 लोगों धर दबोचा*

ब्यूरो चीफ अमित परौहा

लोकेशन/ पनागर,जबलपुर

जबलपुर पनागर न्यूज़- जबलपुर के पनागर थाना क्षेत्र विगत कुछ दिन पहले केवलारी निवासी युवक सतीश काछी ने थाना में आकर रिपोर्ट दर्ज कराई थी कि मेरी ट्राली मोहन डेरी के सामने 30 मई की रात में खड़ा कर दिया था । जो दूसरे दिन जब मैं वहा ट्राली लेने गया तो ट्राली वहा से कोई ले गया था ।जिसकी रिपोर्ट दर्ज कराई थी । 
शनिवार की शाम पुलिस-प्रशासन को सूचना दी गई कि ट्रैक्टर ट्राली परियट के समीप कुछ लेकर जा रहा हैं । पुलिस ने तत्कालीन नाका बंदी कर ट्रेक्टर ट्राली को रोका और जाँच पड़ताल की तो ट्राली चोरी की बताई गई । इस दौरान चालक युवक से पूछ ताज कर जाँच में पाया गया ।

ग्राम पंचायत निवासी ही निकले चोर- पनागर थाना क्षेत्र के बीट प्रभारी रवि सिंह परिहार व आरक्षक राममिलन रजक ने मीडिया को बताया कि केवलारी निवासी सत्यम् पटेल,अरविंद दाहिया व सतीश कोरी ने मिल कर रात्रिकालीन ट्राली चुराई थीं ।जो तीनों युवकों को ट्राली के साथ ट्रैक्टर भी जब किया गया । ट्रेक्टर क्रमांक एम पी बीस- ए ए 6727 जिसकी कीमत लगभग 2.50.000 रुपये,और ट्राली लगभग 60.000 की होनी बताई गई थी । ट्रेक्टर ट्राली  पकड़ कर तीनों के विरुद्ध अपराध पंजीकृत ट्राली व आयश कम्पनी का ट्रेक्टर जप्त कर जेल भेज दिया गया । वही एक और मामला टू व्हीलर का भी चोरी करने का प्रकाश में आया- थाना पनागर के कुश्नेर पुल के नीचे एक युवक काली रंग की मोटरसाइकिल लिये खड़ा हुआ था ।पूछताज करने पर पाया गया कि युवक गोसलपुर थाना क्षेत्र के बरनु तिराहा से सफ़ेद कलर की मोटरसाइकिल चोरी कर लाया था । जिसका कलर काला कर यहाँ पर बेचने के लिए आया था ।एक युवक व मोटरसाइकिल पकड़ कर पूछ ताज कर 4 युवकों को जेल भेज दिया गया ।  मोटरसाइकिल चोर युवक का नाम- अमित कोल बताया गया । ये आरोपी कारीवाह निवासी रहना वाला बता रहा है । 

उल्लेखनीय भूमिका;;; थाना पनागर प्रभारी रितेश पांडे ए एस आई रवि सिंह परिहार प्रधान आरक्षक राममिलन रजक आरक्षक मोनू, द्वारका कुलदीप की सराहनीय भूमिका रही

जबलपुर से की रिपोर्ट।