पं संदीप शर्मा रिपोर्टर

*कटनी पुलिस ने पकड़ा 25 किलो गांजा*
कटनी पुलिस ने एक बड़ी कामयाबी हासिल की है। यह कामयाबी झिंझरी चौकी पुलिस को तब मिली जब मुखबिर की सूचना पर कार से गांजा परिवहन करते एक महिला सहित चार अन्य आरोपियों को पकड़ा गया। इन लोगों के पास से 25 किलो गांजा जब्त किया गया है। दरअसल पुलिस चौकी झिंझरी प्रभारी नीरज दुबे को मुखबिर से सूचना मिली थी कि कार से कुछ लोग गांजा लेकर आ रहे हैं। जिसपर स्लीमनाबाद के पुलिस बल की मदद से गुलवारा पुल के ऊपर हाइवे पर वाहन की जांच करते हुए पुलिस ने एक कार को रोका जिसके बाद कार में महिला सहित अन्य आरोपितों से पूछताछ की गई और कार की जांच में गांजा मिला पुलिस को कार में बैठे लोगों ने अपना नाम कमलेश बंजारे 33 वर्ष निवासी सरसीवा जिला सारंगगढ़ छत्तीसगढ़, राजेश कुमार सोनी 52 वर्ष निवासी ग्राम सरसीवा, रानी अग्रवाल 46 वर्ष निवासी तिघरापारा बिलासपुर, सुशील कोल 22 वर्ष निवासी स्लीमनाबाद और हरीलाल उर्फ चम्मा यादव 65 वर्ष निवासी ग्राम कोहका थाना स्लीमनाबाद बताया। कार की तलाशी में पांचों कब्जे से 25 किलोग्राम गांजा जब्त किया गया। पुलिस को कार में बैठे लोगों ने अपना नाम कमलेश बंजारे 33 वर्ष निवासी सरसीवा जिला सारंगगढ़ छत्तीसगढ़, राजेश कुमार सोनी 52 वर्ष निवासी ग्राम सरसीवा, रानी अग्रवाल 46 वर्ष निवासी तिघरापारा बिलासपुर, सुशील कोल 22 वर्ष निवासी स्लीमनाबाद और हरीलाल उर्फ चम्मा यादव 65 वर्ष निवासी ग्राम कोहका थाना स्लीमनाबाद बताया। कार की तलाशी में पांचों कब्जे से 25 किलोग्राम गांजा जब्त किया गया। चम्मा यादव अपने साथी सुशील कोल के साथ सरसीवा गांजा खरीदने गया था। जिनको राजेश सोनी अपनी महिला साथी रानी व चालक कमलेश के साथ गांजा की खेप स्लीमनाबाद छोड़ने जा रहा था। पुलिस ने गांजा व कार को जब्त करते हुए आरोपितों के खिलाफ NDPC एक्ट के तहत कार्रवाई करते हुए गिरफ्तार किया है।

More Stories
सलैया जलाशय मरम्मत कार्य चढ़ा भ्रष्टाचार की भेंट, 1 करोड़ 72 लाख की लागत, पटल फीलिंग बिना ही दिखाया पूर्ण, 35 लाख के फर्जी बिलों का आरोप
इमलिया धान खरीदी केंद्र में फर्जी तौल का आरोप, एक ही नाम से तीन गांवों के खसरा नंबर पर तुली धान, नियमों पर उठे सवाल
महाशिवरात्रि पर नीलकंठेश्वर भक्ति धाम में आस्था का सैलाब भोलेनाथ की भव्य बारात में 20 हजार से अधिक श्रद्धालु हुए शामिल