अभिषेक नायक रिपोर्टर



कटनी जिले की विकास खंड बहोरीबंद की पंचायत निमास की हरिजन बस्ती रामपुर में पीने के पानी की किल्लत को देखते हुए ग्राम पंचायत निमास सरपंच विनिता विरेंद्र नायक ने अपनी ओर से पिछले दो माह से शुद्ध पीने का पानी जरुरतमंद लोगों के घरों में टैंकर द्वारा पहुंचा । हरिजन बस्ती में जो हैंडपंप है वो पानी की जगह हवा निकाल रहे है एवं स्थाई स्रोत पीने के पानी का नहीं है। अतः गर्मियों में पीने के पानी की समस्या इस बस्ती में हर वार होना आम बात है।
गर्मियों में पानी की खपत बढ़ जाती है इसलिए गांव मे भरपूर पानी न होने से इस बस्ती के लोगों को पानी की समस्या झेलना पड़ती है।
ग्रामीणो ने सरपंच से मांग की है कि जब तक गर्मी का प्रकोप जारी है तब तक के लिए रामपुर हरिजन बस्ती में पानी की भरपाई करने के लिए टैंकर द्वारा पानी आपूर्ति की व्यवस्था की जाए ताकि लोगों को पानी की किल्लत से निजात मिल सके।

More Stories
जमुआनी कला में अवैध खनन पर माइनिंग विभाग की बड़ी दबिश, पोकलेन छोड़कर भागा ऑपरेटर 5 साल से बंद खदान में चल रहा था खेल, जांच में खुलेंगे बड़े नाम खनिज विभाग सख्त
उद्योग विभाग में ‘बाबू’ बना बॉस! समय-नियम बेबस, दफ्तर में चलता ‘आराम तंत्र
कटनी में अवैध खनन का बड़ा खेल: पढ़रेही–जमुआनि में दिन-दहाड़े उत्खनन, प्रशासन पर मिलीभगत के आरोप महीनों से जारी लाइमस्टोन खनन, भारी मशीनों और डंपरों की आवाजाही—खनिज विभाग की चुप्पी पर उठे गंभीर सवाल