महेंद्र चौहान रिपोर्टर



मिली जानकारी अनुसार पारा के समीप स्थित ग्राम राती माली और धांधलपुरा के बीच में दो बाइकों की आमने-सामने जोरदार टक्कर हो जाने से सवार तीन मेसे दो की मौके पर ही मृत्यु हो गई। एवं एक गंभीर रूप से घायल है। ग्राम राति माली और धांधलपुरा के बीच में हुए सड़क हादसे के पश्चात मृतक को व गंभीर घायल को पारा सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पर 108 एंबुलेंस की मदद से लाया गया। जहां पर उपचार के दौरान डॉक्टरों ने 2 लोगों को मृत घोषित किया। एवं एक को गंभीर रूप से घायल बताया जा रहा है। मृतकों के नाम सुनील और दिलीप पिता बापू सिंह डामोर निवासी धांधल पूरा बताया जा रहा है। साथ ही गंभीर रूप से घायल का नाम दलिया पिता भावला कोचर निवासी राती माली धांधल पूरा का बताया जा रहा है। जिसका उपचार पारा सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पर डॉ कुंवर सिंह डोडुआ द्वारा किया जा रहा था, गम्भीर अवस्था में होने के कारण डॉक्टर डोडवा द्वारा परिजनों को समझाइश दी जाने के बाद सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पारा से दाहोद रेफर कराने की खबर मिली है। अभी मृतकों का पीएम होना बाकी है जिसके बाद ही दुर्घटना का कारण स्पष्ट हो पाएगा।

More Stories
अर्जुनपुरा-कछपुरा बजरिया में आस्था का सैलाब: 30 युवाओं ने एक साथ उठाई विशाल कांवड़, 1,11,000 पाले चढ़ाकर रचा इतिहास
बरुआ सागर: सिद्ध पीठ मनसल माता के आंगन में गूंजी शहनाइयां; 151 कन्याओं के सामूहिक विवाह में उमड़ा जनसैलाब
चैतमा स्थित निर्माणाधीन चिकित्सक आवास का कलेक्टर ने किया निरीक्षण