
ओडिशा के बालासोर जिले में भयानक कोरोमंडल ट्रेन
दुर्घटना के 48 घंटे बाद एक व्यक्ति को बचाया गया है. शख्स को बहनागा रेलवे स्टेशन से 200 मीटर दूर जिंदा रेस्क्यू किया गया. शख्स असम का रहने वाला है. हालांकि, उसकी सही पहचान अभी नहीं हो पाई है. वह शुक्रवार को दुर्घटनाग्रस्त हुई कोरोमंडल ट्रेन के यात्रियों में से एक थे. वह व्यक्ति अन्य लोगों के साथ काम पर जा रहा था. हादसे
में वह बहनागा लेबेल क्रासिंग से करीब 200 मीटर दूर पड़ा मिला. पुलिस ने रविवार शाम उसे रेस्क्यू कर सोरो अस्पताल पहुंचाया. बाद में बालासोर मुख्यालय अस्पताल में स्थानांतरित कर दिया गया.

More Stories
ग्वालियर-चंबल की पावन धरा, सांतऊ स्थित राजराजेश्वरी शक्तिपीठ शीतला माता मंदिर के पवित्र प्रांगण में भक्ति की अमृत वर्षा होने जा रही है
पोंडी चोंडी गांव में अज्ञात महिला का शव मिलने से सनसनी
ग्वालियर चम्बल क्षेत्र की पावन भूमि सांतऊ शीतला माता मंदिर, में सप्त दिवसीय श्रीमद् भागवत कथा का भव्य आयोजन होने जा रहा है