Chief Editor

Dharmendra Singh

Office address -: hanuman colony gole ka mandir gwalior (m.p.) Production office-:D304, 3rd floor sector 10 noida Delhi Mobile number-: 9806239561, 9425909162

June 2025
M T W T F S S
 1
2345678
9101112131415
16171819202122
23242526272829
30  
June 20, 2025

सच दिखाने की हिम्मत

विजय शर्मा रिपोर्टर


भिंड : भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ताओं ने गोल मार्केट पर ओडिशा के बालासोर में हुई रेल दुर्घटना में जान गंवाने वाले यात्रियों के प्रति मोमबत्ती जलाकर एवं 2 मिनट का मौन रखकर शोक संवेदना व्यक्त कर श्रद्धांजलि अर्पित की।
इस अवसर पर भारतीय जनता युवा मोर्चा के प्रदेश कार्यसमिति सदस्य अतुल रमेश पाठक ने कहा कि ट्रेन हादसे में करीब 300 लोगों की मौत हो गई और सैकड़ों लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। इस घटना को लेकर पूरे देश में शोक की लहर है। इस दुख की घड़ी में पूरा देश इस रेल हादसे के शिकार लोगों के साथ खड़ा है।
भारतीय जनता किसान मोर्चा के जिला महामंत्री धर्मेंद्र टंटी राजावत ने कहा कि यह दुर्घटना अत्यंत ही दुःखद और मन को शोकाकुल कर देने वाली है. ईश्वर इस हादसे में मृत लोगों को अपने चरणों में स्थान दें और पीड़ित परिजनों को संबल प्रदान करे।
इस श्रद्धांजलि कार्यक्रम में अल्पसंख्यक मोर्चा जिला अध्यक्ष अशफाक खान,मंडल अध्यक्ष अमित जैन, मंडल महामंत्री राजीव उपाध्याय,मंडल महामंत्री संतोष सिंह राजावत,मंडल उपाध्यक्ष प्रतीक पांडे,मंडल उपाध्यक्ष रवि बाजपाई,मंडल मंत्री सूरज बरुआ,युवा मोर्चा जिला सह कोषाध्यक्ष सौरव पुलक, पार्षद ओमप्रकाश बाबूजी,पार्षद हेमू राहुल जैन,पार्षद यश जैन, जिला सह कार्यालय मंत्री रोहित शाक्य, जिला सह सोशल मीडिया प्रभारी शेखर खटीक, युवा नेता मनोज जैन,राहुल सिंह गुर्जर समस्त अन्य कार्यकर्ता मौजूद रहे।