
मध्यप्रदेश में साइबर ठगी करने वालों के हौसले दिन-ब-दिन
बुलंद होते जा रहे हैं. इसका अंदाजा इसी से लगाया जा सकता है कि ठगी के लिए वे किसी के नाम का इस्तेमाल करने से भी नहीं चूकते. चाहे फिर वह पुलिस महकमे का बड़ा से बड़ा अफसर ही क्यों न हो? ताजा मामला श्योपुर का है. जहां जिले के एसपी आलोक कुमार सिंह की फेसबुक पर फर्जी आईडी बना ली गई और लोगों को फ्रेंड रिक्वेस्ट
भेज मैसेज भेजने शुरू कर दिए. लेकिन जैसे ही एक यूजर ने इसकी जानकारी SP को दी तो एसपी ने मामला संज्ञान में लेते हुए साइबर सेल को जांच के निर्देश दिए हैं. अब पुलिस की सायबर सेल टीम फर्जी आईडी बना ठगी का प्रयास करने वाले आरोपी की तलाश में जुट गई है.

More Stories
होली पर्व के पूर्व बडी मात्रा में अवैध लकड़ी की जप्ती
धाकड़ समाज निःशुल्क सामूहिक विवाह समिति बारह गाँव क्षेत्र राजोद की बैठक सम्पन्न हुई ।
चोरो ने शटर के ताले तोड़कर घटना को दिया अंजाम गल्लों में रखे पैसे चुराए*