Chief Editor

Dharmendra Singh

Office address -: hanuman colony gole ka mandir gwalior (m.p.) Production office-:D304, 3rd floor sector 10 noida Delhi Mobile number-: 9806239561, 9425909162

May 2026
M T W T F S S
 123
45678910
11121314151617
18192021222324
25262728293031
May 21, 2026

सच दिखाने की हिम्मत


मध्यप्रदेश के सिहोर में बोरवेल में गिरी बच्ची सृष्टि का रेस्क्यू ऑपरेशन पूरा हो चुका है. सृष्टि को सेना 50 घंटे से ज्यादा समय तक चले ऑपरेशन के बाद बोरवेल से बाहर निकाला. हालांकि उसकी जान नहीं बचाई जा सकी है. सृष्टि को बाहर निकालने के बाद एंबुलेंस से अस्पताल भेजा गया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया. जिस समय सृष्टि को निकाला गया था वह बेहोशी की हालत में थी. मालूम हो कि मंगलवार 6 जून को ढाई साल की बच्ची सृष्टि अपने गांव मुंगावली में खेलते-खेलते अचानक एक गहरे बोरवेल में जा गिरी थी. पिछले तीन दिनों से बच्ची को बोरवेल से निकालने के लिए रेस्क्यू अभियान चलाया जा रहा था.

एसपी सिहोर मयक अवस्थी ने कहा, मुंगावली गांव में बोरवेल से बचाई गई ढाई साल की बच्ची की मौत हो गई है. खेत के मालिक और बोरवेल के लिए जिम्मेदार व्यक्ति के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर आगे की जांच की जा रही है.

मालूम हो कि बच्ची पहले 25 फुट की गहराई पर थी और उसके बाद से वह लगातार नीचे खिसकती चली गई. NDRF और SDRF की टीम बचाव काम में लगे हुए थे. बुधवार को सेना को राहत और बचाव कार्य में लगाया गया था. बच्ची को हुक के जरिए बाहर निकालने की कोशिश की गई थी, मगर नाकामी हाथ लगी. ऊपर आने की बजाय बच्ची हुक से गिरकर 100 फुट से ज्यादा नीचे जा पहुंची.

बच्ची को सुरक्षित निकालने के लिए जहां पोकलेन और जेसीबी मशीनों की मदद ली जा रही थी, वहीं उसकी हरकत पर कैमरे से नजर भी रखी गई थी. इसके साथ ही ऑक्सीजन की आपूर्ति का भी क्रम जारी रहा. मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान भी लगातार इस अभियान पर नजर रख रहे थे. बच्ची को सुरक्षित बाहर निकालने के लिए बोरवेल के समानांतर गड्ढा खोदा जा रहा था मगर पत्थर आने के कारण अभियान बाधित हुआ.

बच्ची की दादी कलावती बाई ने बताया है कि मंगलवार की दोपहर सृष्टि घर के पास ही दूसरे के खेत में खेलने चली गई. वह बोरवेल पर रखी तगारी पर बैठी और अंदर गिर गई. मैंने चिल्लाते हुए उसे पकड़ने की कोशिश की, लेकिन वह बोरवेल में गिर चुकी थी.