*👉 अच्छे टर्न-आउट वाले कर्मचारियों को पुरूष्कृत कर किया प्रोत्साहित*
ब्यूरो चीफ अमित परौहा











लोकेशन – जबलपुर
पुलिस विभाग में अनुशासन बनाये रखने के लिये नियमित परेड का महत्वपूर्ण योगदान है, कोविड काल में तथा लगातार कानून व्यवस्था की स्थिति बनाये रखने एंव व्ही.आई.पी./व्ही.व्ही.आई.पी. बंदोबस्त के कारण यह क्रम टूट गया था । आज दिनांक 09.06.2023 को पुलिस अधीक्षक जबलपुर तुषार कान्त विद्यार्थी ( भा.पु.से.) द्वारा पुलिस लाईन्स स्थित परेड ग्राउंड पर अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक संजय कुमार अग्रवाल, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक समर वर्मा, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक (ग्रामीण) शिवेश सिंह बघेल, की उपस्थिति में जनरल परेड का निरीक्षण किया गया। जनरल परेड पर समस्त राजपत्रित अधिकारी जिला जबलपुर एवं शहर के थाना प्रभारी सहित थानो से लगे 250 अधिकारी/कर्मचारी उपस्थित थे।
पुलिस अधीक्षक जबलपुर, श्री तुषार कान्त विद्यार्थी ( भा.पु.से.) द्वारा परेड पर उपस्थित अधिकारी/कर्मचारियों का निरीक्षण करते हुये अच्छे टर्नाउट वाले कर्मचारियो को प्रोत्साहित करते हुये पुरूस्कृत किया।

More Stories
*श्री राम मारुति महायज्ञ प्रारंभ धर्म ध्वजा लिए कलश यात्रा निकाली*
पुरुषोत्तम मास : शिव महापुराण कथा आज से प्रारंभ*
जयस स्थापना दिवस उत्साह के साथ मनाया गया