Chief Editor

Dharmendra Singh

Office address -: hanuman colony gole ka mandir gwalior (m.p.) Production office-:D304, 3rd floor sector 10 noida Delhi Mobile number-: 9806239561, 9425909162

April 2026
M T W T F S S
 12345
6789101112
13141516171819
20212223242526
27282930  
April 27, 2026

सच दिखाने की हिम्मत

मुख्यमंत्री कन्या विवाह योजना में अपात्र जोड़ो को लेकर सर्व आदिवासी समाज के संगठन ने मुख्यमंत्री के नाम पुनः तहसीलदार महोदय को ज्ञापन सौंपा*

रिपोर्टर – रूपेश मोरे

लोकेशन,= झिरनिया *
स्थान-: झिरनिया


मुख्यमंत्री कन्या विवाह योजना झिरन्या तहसील में 07 फरवरी 2023 को आवेदन की अंतिम तिथि थी, कुछ ही दिनों बाद सम्मेलन कीया जाना था जिसमे 248 आवेदन जमा किए गए थे, उसमे से मात्र 32 जोड़ो को पात्र किया है और 171 जोड़ो को अपात्र घोषित किया गया, जो की वास्तव में पात्र है और फरवरी से अभी तक सम्मेलन का इंतजार करते रहे है, उनके साथ बहुत बड़ा धोखा हुआ है, और कुछ जोड़ो को अन्य जिले के होने के कारण बाहर किए गए हैं यह शासन प्रशासन की सबसे बड़ी लापरवाही सामने आई, और जो 32 जोड़ो को पात्र किए है उनमें 05 ऐसे जोड़े है, जो पहले से विवाहित हैं, जो की अपात्र है तो कही न कही शासन प्रशासन के कुछ लोगो द्वारा मनमानी की गई है।
समस्त आदिवासी संगठन ने मुख्यमंत्री के नाम तहसीलदार महोदय ज्ञापन सोपा है जिसमें समस्त जोड़ो की निष्पक्ष जांच की मांग की है, और दोषी कर्मचारियों के खिलाब संविधान तहत कार्यवाही की मांग की गई है, अगर निष्पक्ष जांच नहीं की जाती है, तो इस मुद्दे को सड़क से लेकर संसद तक जायेगे। जिसने जयस ब्लॉक अध्यक्ष बाला निंगवाल, जयस ब्लॉक उपाध्यक्ष अनिल बामनिया, जिला पंचायत सदस्य प्रतिनिधि जिंदरसिंह बडोले, आदिवासी छात्र संगठन जिला अध्यक्ष सचिन रंधावा, सामाजिक कार्यकर्ता जगदीश किराड़े, सीताराम सरपंच, रमेश पटेल, जुगराम पटेल, मगन जाधव, नानसिंह चौहान, राम सिरसाते, प्रकाश किराड़े, खेमा डावर एवं अन्य सामाजिक कार्यकर्ता उपस्थित रहे।