पं संदीप शर्मा रिपोर्टर


कटनी ( 18 जून )- मुख्यमंत्री श्री शिवराज सिंह चौहान सोमवार 19 जून की शाम 4 बजे मुड़वारा विधानसभा क्षेत्र में करीब 55 करोड़ रुपए से अधिक की लागत के विकास एवं निर्माण कार्यों का वर्चुअली भूमिपूजन व लोकार्पण करेंगे। इस दौरान खजुराहो सांसद एवं भाजपा प्रदेश अध्यक्ष श्री विष्णु दत्त शर्मा भी वर्चुअली जुड़ेंगे।
*समारोह का आयोजन साधुराम स्कूल में*
विधायक मुड़वारा श्री संदीप जायसवाल ने बताया कि जिन कार्यों का भूमिपूजन व लोकार्पण होगा। उनमें करीब 10 करोड़ की लागत से फॉरेस्टर प्लेग्राउंड और 15 करोड़ की लागत से पिपरौंध-पहाड़ी सड़क, धपई जरवाही सड़क एवं पुल 3.5 करोड़ रुपए, आदर्श कॉलोनी- मुक्तिधाम पुल 8.50 करोड़ रुपए, माधव नगर शांति नगर में हॉस्पिटल तिराहे पर चौड़ीकरण 1.60 करोड़ रुपए, चाका से बाय-पास और पीर बाबा से बाय-पास तिराहा फोरलेन 9 करोड रूपए की लागत के विकास और निर्माण कार्य शामिल हैं।
*विधायक एवं कलेक्टर ने लिया तैयारियों का जायजा*
विधायक मुड़वारा श्री संदीप जायसवाल और कलेक्टर श्री अवि प्रसाद ने रविवार को साधुराम स्कूल पहुंचकर मुख्यमंत्री श्री शिवराज सिंह चौहान द्वारा 19 जून की शाम 4:00 बजे मुड़वारा विधानसभा क्षेत्र के लिए करीब 55करोड रूपए से अधिक के विकास एवं निर्माण कार्यों के वर्चुअली लोकार्पण व भूमिपूजन हेतु की जा रही तैयारियों का जायजा लिया। कलेक्टर श्री प्रसाद ने अधिकारियों को सभी जरूरी इंतजामो की पुख्ता व्यवस्था के निर्देश दिये।

More Stories
जमुआनी कला में अवैध खनन पर माइनिंग विभाग की बड़ी दबिश, पोकलेन छोड़कर भागा ऑपरेटर 5 साल से बंद खदान में चल रहा था खेल, जांच में खुलेंगे बड़े नाम खनिज विभाग सख्त
उद्योग विभाग में ‘बाबू’ बना बॉस! समय-नियम बेबस, दफ्तर में चलता ‘आराम तंत्र
कटनी में अवैध खनन का बड़ा खेल: पढ़रेही–जमुआनि में दिन-दहाड़े उत्खनन, प्रशासन पर मिलीभगत के आरोप महीनों से जारी लाइमस्टोन खनन, भारी मशीनों और डंपरों की आवाजाही—खनिज विभाग की चुप्पी पर उठे गंभीर सवाल