Chief Editor

Dharmendra Singh

Office address -: hanuman colony gole ka mandir gwalior (m.p.) Production office-:D304, 3rd floor sector 10 noida Delhi Mobile number-: 9806239561, 9425909162

May 2026
M T W T F S S
 123
45678910
11121314151617
18192021222324
25262728293031
May 20, 2026

सच दिखाने की हिम्मत

किरण रांका रिपोर्टर

आई पीएल लीग का हुआ समापन, एमएआर सुपर किंग रही विजय
आष्टा स्थानीय श्यामाप्रसाद मुख़र्जी मैदान पर विगत कई दिनों से एवरग्रीन प्रीमियर लीग टी-20 क्रिकेट टूर्नामेंट प्रतियोगिता का आयोजन किया जा रहा था, जिसका समापन आज एमएआर सुपर किंग एवं एवरग्रीन के मध्य फाइनल मुकाबले के साथ हुआl फाइनल मुकाबले मे एमएआर सुपर किंग ने सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन करते हुवे यह प्रतियोगिता अपने नाम कीl समापन अवसर पर विधायक प्रतिनिधि रायसिंह मेवाड़ा द्वारा विजेता टीम के खिलाड़ियों को शील्ड भेटकर सम्मानित किया गयाl प्रतियोगिता मे सर्वश्रेष्ठ बल्लेबाज हर्षित वर्मा रहे, सर्वश्रेष्ठ गेंदबाज प्रयाग पाठक, मैन ऑफ द सीरीज रोहित उथप्पा, सर्वश्रेष्ठ फील्डर गोलू परमार रहे, जिन्हे विधायक प्रतिनिधि श्री मेवाड़ा ने शुभकामनायें देते हुवे उनके उज्जवल भविष्य की कामना कीl इस अवसर पर समापन अवसर के मुख्य अतिथि रायसिंह मेवाड़ा ने खिलाड़ियों को सम्बोधित करते हुवे कहा कि आपकी भाति मे भी इस मैदान पर खूब क्रिकेट खेला हूँ, आशा करता हूँ भविष्य मे आपको और अधिक मेहनत करके अपने नगर का नाम प्रदेश एवं देश मे रोशन करेंगेl आपकी सुविधा के लिए इस मैदान को और ज्यादा अच्छे तरीके से व्यवस्थित करने की कार्य योजना नपाध्यक्ष श्रीमती हेमकुंवर मेवाड़ा के अध्यक्षत्व मे नगरपालिका ने तैयार की है जो शीघ्र ही धरातल पर उतरेगीl विजेता टीम के सभी खिलाड़ियों को बधाई तथा उपविजेता टीम के खिलाड़ियों को शुभकामनायेंl इस हार से आप निराश ना हो आगे की प्रतियोगिता मे आप अपना सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन कर विजेता बने, हार जीत खेल के दो पहलु है जो अच्छा प्रदर्शन करेगा उसको जीत मिलेगीl इस अवसर पर पार्षद तेजसिंह राठौर, पंकज राठी, दीपक तुतलानी, अमित बिल्लोरे, गोलू परमार, राहुल वाल्मिकी, दिनेश, पंकज, रचित माथुर, प्रियंक पाठक, शरद यादव, देवेंद्र ठाकुर सहित बड़ी संख्या मे खिलाडी मौजूद थेl