*एनएसयूआई भिंड ने खोली मोहब्बत की दुकान– तोमर

*
मेहगांव:–आज मध्य प्रदेश एनएसयूआई के प्रदेश अध्यक्ष आशुतोष चौकसे जी के आव्हान पर भिंड जिला अध्यक्ष अंकित सिंह तोमर के नेतृत्व में आदरणीय राहुल गांधी जी के जन्म दिवस के शुभ अवसर पर आज मेहगांव शासकीय महाविद्यालय मैं नफरत के बाजार में मोहब्बत की दुकान खोली गई जिसमें सभी छात्रों को गुलाब का फूल देकर अंकित तोमर ने कहा की आदरणीय राहुल गांधी जी ने सच कहा था कि मोहब्बत के बाजार में नफरत की हार होगी और वह बात सच होती नजर आ रही है। सभी छात्रों से कहा की अपने नगर ,जिला ,प्रदेश और पूरे भारत में नफरत को खत्म करके प्यार बांटने का काम करें ।
इस मौके पर विकाश शर्मा उपाध्यक्ष मेहगांव , अंशुल शुक्ला , अभय भदौरिया, आनद भदौरिया , कृष्णा गुर्जर, लोकेंद्र गुर्जर, अंशु भदौरिया, हेमंत राठौर आदि कार्यकर्ता उपस्तिथ रहे।

More Stories
पुरुषोत्तम मास : शिव महापुराण कथा आज से प्रारंभ*
जयस स्थापना दिवस उत्साह के साथ मनाया गया
हिंदी-चीनी भाई-भाई से भारत फर्स्ट: दक्षिण एशिया के बदलते शक्ति संतुलन की कहानी…