
*लोकेशन छिंदवाड़ा*
बजरंग नगर में जमा था फड़
मध्य खबर, छिंदवाड़ा। देहात थाने की पुलिस टीम ने गुरैया बजरंग नगर में चल रहे जुआ फड़ पर रेड डाली। यहाँ से 8 जुआरियों को दबोचा, जिनसे एक लाख 21 हजार 180 रुपए जब्त किए गए। पुलिस ने फड़ से 9 महंगे मोबाइल, 6 मोटरसाइकिल सहित कुल 5 लाख 51 हजार का माल जब्त किया है।
*इन जुआरियों को पकड़ा*
जिन जुआरियों को पुलिस ने पकड़ा, उनमें मयूर साहू निवासी गांगीवाड़ा, राजेंद्र सिंह निवासी कुकडा जगत, दिलीप राठौर निवासी परासिया,नीरज रघुवंशी निवासी धरम टेकरी, गजानंद भरद निवासी चंदन गांव, प्रकाश सिंह निवासी मोहन नगर, प्रशांत लोनखर निवासी गुरैया,प्रदीप सिंह निवासी बरारीपुरा छिंदवाड़ा शामिल है।
*ये है रेड डालने वाली पुलिस टीम*
पुलिस अधीक्षक विनायक वर्मा के निर्देशन में देहात टी आई जी. एस. उईके, प्रधान आरक्षक 565 लीलाधर कुसमरिया, अरुण शर्मा, योगेंद्र बेलवंशी, चालक प्रधान आरक्षक बिजेंद्र कुसरे
आरक्षक, सुनील परते, सौरव सलामे, गजानंद मर्रापे, ओमवीर जाट,मैनसिंह उइके शामिल थे।

More Stories
चोरो ने शटर के ताले तोड़कर घटना को दिया अंजाम गल्लों में रखे पैसे चुराए*
कतारबद्ध मतदाता अपने मताधिकार का उपयोग करने के लिए उत्साह और जिम्मेदारी के साथ मतदान केंद्र पर उपस्थित…
जेके सीमेंट पन्ना द्वारा पुलिस विभाग को 5 नई बोलेरो एवं 4 लैपटॉप भेंट — आईटीआई परिसर में गरिमामय एवं ऐतिहासिक आयोजन